किसानों ने की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग: बेगूसराय में केसीसी से जुड़े किसानों के लिए मुश्किल, कर्ज वापसी नहीं करने का है मामला दर्ज – Begusarai News h3>
किसानों से मिलने पहुंचे किसान।
बेगूसराय के किसान दिन में तो खेत में रहते ही हैं, लेकिन सैकड़ों किसान रात में भी खेत में ही रहते हैं। किसान पुलिस का डर, कर्ज लौटाने के लिए किए गए केस करने के बाद गिरफ्तारी के डर से खेत में छुपकर रहते हैं। मामला नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण बैंक
.
ग्रामीण बैंक के पहसारा शाखा से एनपीए हो चुके केसीसी से जुड़े किसानों के विरुद्ध पैसा वापसी का केस दर्ज कराया गया है। उसके बाद किसान भागे फिर रहे हैं। बुधवार को किसानों ने डीएम को आवेदन देकर गुहार लगाई है। सुशील कुमार, रामकुमार पंडित, संजय यादव, जयप्रकाश यादव, विष्णुदेव महतो, अरुण पंडित, राम उदय महतो एवं नरेश महतो आदि गुहार लगाने पहुंचे।
किसानों का कहना है कि हम लोग दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के पहसारा शाखा से केसीसी लोन लिए हुए हैं। विभिन्न कारणों से समय पर पैसा जमा नहीं कर सके। इसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री ने केसीसी लोन माफ करने की घोषणा की थी, फसल बीमा योजना बंद है। फिर भी सरकार और बैंक के आला अधिकारियों ने एक समझौता योजना लाया था। बहुत से किसानों ने अपना कर्ज खत्म कराया।
500 किसान पर मामला हुआ है दर्ज
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक पहसारा शाखा प्रबंधक समझौता पर ध्यान नहीं देकर सीधे मुकदमा कर रहे हैं। करीब 500 किसानों पर मुकदमा किया जा चुका है। किसानों को समझौता योजना नहीं बताकर सीधे जेल भेजने की बात करते हैं। हम सभी किसान शाखा प्रबंधक के कार्यशैली से परेशान हैं।
रात में कई किसानों को किया गया था गिरफ्तार
शाखा प्रबंधक का कहना है कि 20 प्रतिशत मुझे अलग से दो, तब समझौता योजना का लाभ दूंगा, अन्यथा पूरा पैसा वसूल करूंगा, नहीं देगा तो जेल भेज दूंगा। कई किसानों को अपराधियों की तरह मध्य रात्रि में गिरफ्तार करवा कर ले गए और अवैध वसूली कर छोड़ा गया। इसलिए किसानों के प्रति दया का भाव रखते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाया जाए, समझौता योजना का लाभ दिया जाए। किसानों जमकर नारेबाजी भी की। किसान हरेराम महतो ने बताया कि हम लोग केसीसी धारक हैं। हम लोगों की गिरफ्तारी बंद किया जाए। सेटलमेंट योजना का लाभ देकर 10 से 20 प्रतिशत पैसा लेकर हम लोगों को कर्ज मुक्त किया जाए। बैंक से जुड़े लगभग 2000 किसान हैं, जिसमें से करीब 500 पर केस किया गया है। 12 बजे रात को घर से उठाया जाता है।
किसानों के साथ डीएम से मिलने के बाद राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि शाखा प्रबंधक द्वारा सभी किसानों पर मुकदमा कर दिया गया है। सरकार कैपीलिस्टों का ऋण माफ कर रही है, लेकिन किसानों पर वारंट जारी किया जा रहा है। यह किसानों के साथ अत्याचार और जुर्म है। किसानों को गिरफ्तार करना बंद नहीं किया गया तो राजद आंदोलन करेगा।


