क्यों शुरू नहीं हो रहा एयरपोर्ट लाउंज: सिविल सोसायटी ऑफ आगरा ने पूछे सवाल, शुरू करने के हो चुके हैं आदेश – Agra News h3>
आगरा में एयरपोर्ट पर यात्री विश्राम गृह शुरू नहीं होने पर सिविल सोसायटी ऑफ आगरा ने सवाल पूछे हैं। सोसायटी के सदस्यों का कहना है कि पर्यटन नीति की आधारभूत जरूरत होती है। महानगर या सैलानियों के आकर्षक उपयुक्त स्थल तक पहुंच सहज होना। नगर निगम,जिला पंचाय
.
कई बार लिखे गए हैं पत्र सिविल सोसायटी ऑफ आगरा ने एयरपोर्ट लाउंज फंक्शनल न हो पाने को लेकर कई बार पत्र लिखे हैं। 24 नवंबर 2024 को एयर चीफ मार्शल और रक्षा मंत्री को पत्र लिखा था। अनुरोध किया गया था कि वे इस बात की जांच करें कि 23 दिसंबर 2023 से यात्री लाउंज क्यों नहीं चालू किया गया है। जनवरी, 2025 में पत्र का रिमाइंडर भेजा गया है। कई मंत्रियों को पत्र भेजे गए हैं। यात्री लाऊंज के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा दिनांक 14-3-22022 को कार्य अनुमति प्रदान की गई थी,जिसके बाद इसका निर्माण शुरू किया गया था। भारतीय वायुसेना और एएआई के बीच एक समझौता ज्ञापन पर 12-12-2022 को सहमति हस्ताक्षर भी हुए।
एयरपोर्ट लाउंज को देखते सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सदस्य
7 करोड़ रुपये से बना था लाउंज सिविल सोसायटी ऑफ आगरा का कहना है कि यात्री लाउंज और इसकी आवश्यकता पर सिविल एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठकों में विस्तार से चर्चा की गई है। पर इनमें से एक भी बैठक में कमेटी के किसी भी सदस्य के द्वारा लाऊज के फंक्शनल करने को लेकर कोई पूछताछ की कोशिश नहीं की गई है। लगभग 7 करोड़ की लागत से लाऊंज बन कर खड़ा है,किंतु इसका उपयोग शुरू नहीं हो सका है। यही नहीं, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लीज रेंट के रूप में हर साल 14 लाख रुपये से अधिक का भुगतान और देना पड़ रहा है।
सोसायटी ने पूछे यह सवाल
- भारतीय वायुसेना यात्री लाउंज का संचालन क्यों नहीं कर रही है?
- एएआई इस मुद्दे पर चुप क्यों है और निर्माण में लगभग 7 करोड़ खर्च करने और किराए के रूप में 14 लाख रुपये से अधिक का भुगतान करने की स्थिति क्यों बनी ?
- क्या यह सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का मामला नहीं है ? और इसकी जांच होनी चाहिए ।
- एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी चुप क्यों है? समिति का अध्यक्ष केंद्र में मंत्री है। उनकी नागर विमानन और रक्षा मंत्री से मुलाकात अत्यंत सहज है,फिर इस समस्या के समाधान में क्यों विलंब हो रहा है। कमेटी के मेंबर खुद देश विदेश में प्रतिवर्ष हवाई यात्रा करते हैं और यात्री सुविधाओं को भली भांति जानते हैं।


