Advertising
Home Top stories अयोध्या में कोहरे के चलते 12 ट्रेनें लेट: विजिबिलिटी 30 मीटर...
Advertising
<

अयोध्या में कोहरे के चलते 12 ट्रेनें लेट: विजिबिलिटी 30 मीटर रही, रात का न्यूनतम तापमान 8°C हुआ दर्ज – Ayodhya News

1
अयोध्या में कोहरे के चलते 12 ट्रेनें लेट:  विजिबिलिटी 30 मीटर रही, रात का न्यूनतम तापमान 8°C हुआ दर्ज – Ayodhya News

अयोध्या में कोहरे के चलते 12 ट्रेनें लेट: विजिबिलिटी 30 मीटर रही, रात का न्यूनतम तापमान 8°C हुआ दर्ज – Ayodhya News

अयोध्या में लगातार तीसरे दिन भी रात में कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी घटकर 30 मीटर रही। कोहरे की चादर में राम नगरी सुबह दिखाई नहीं दे रही थी। इसका सबसे अधिक असर वाहनों के आवागमन और ट्रेनों के संचालन पर देखने को मिला। अयोध्या आने वाले 11 ट्रेनें एक घंटे

.

रामनगरी सुबह कोहरे के चादर में दिखाई दिया, कोहरा इतना घना रहा कि सरयू घाट नहीं दिखाई दे रहा था। इससे सुबह श्रद्धालुओं को परेशानी भी उठानी पड़ी। कोहरे के चलते गोरखपुर–लखनऊ नेशनल हाईवे, अयोध्या–सुल्तानपुर, अयोध्या–जगदीशपुर हाईवे समेत विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी दिखाई दिया। देवकाली और नाका अंडरपास पर भीषण जाम की समस्या भी घंटों बनी रही है। जिससे सुबह काम और स्कूल को जाने वाले बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। अयोध्या जिला प्रशासन ने कोहरे और ठंड के मद्देनजर नर्सरी से कक्षा पांच के तक के विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए है, साथ ही कक्षा से 12 के कक्षाओं के संचालन में समय का परिवर्तन किया है।

अयोध्या के राम मंदिर पथ पर भक्त दर्शन के लिए जाते हुए।

कोहरे के चलते राम नगरी में भक्तों को उठानी पड़ रही परेशानी

कोहरे के चलते ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे राम नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी, भीषण कोहरे और ठंड के बीच भक्त सुबह से लाइनों में लगकर हनुमानगढ़ी और राम मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन करते दिखाई दिए।

Advertising

कोहरे के चलते कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित।

कोहरे के चलते 11 ट्रेनें और चार विमान का आवागमन प्रभावित

कोहरे का सबसे अधिक असर ट्रेनों के संचालन पर देखने को मिल रहा है। अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम आने–जाने वाली 11 ट्रेनें एक घंटे से तीन घंटे की देरी से आ जा रही है। इसके अलावा अयोध्या एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों के आवागमन में 15 से 30 मिनट की देरी हो रही है।

अयोध्या में कोहरे का असर 25 जनवरी तक रहेगा।

25 जनवरी तक रहेगा कोहरे का प्रकोप

आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण कोहरा छाया हुआ है, बीती रात 11 बजे से सुबह छह बजे में मध्य 8°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ सीता राम मिश्र ने बताया “ कोहरे का प्रकोप 25 जनवरी तक ऐसे ही बना रहेगा, 26 जनवरी के बाद कोहरे से राहत की संभावना है। हिमालय पर हो रही बर्फबारी के बाद बन रहा पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है,इससे बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising