दिल्ली चुनाव अपडेट्स: केजरीवाल की PM मोदी को चिट्ठी, कहा- मेट्रो में स्टूडेंट को 50% छूट मिले, बस यात्रा फ्री करने का प्लान हम बना रहे h3>
- Hindi News
- National
- Delhi Election 2025 Live Updates; Arvind Kejriwal BJP Manifesto | Atishi AAP Congress
नई दिल्ली16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार सुबह पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने स्टूडेंट को दिल्ली मेट्रो के किराए में 50% छूट देने मांग की।
केजरीवाल ने कहा- दिल्ली सरकार की ओर से बस में स्टूडेंट की फ्री यात्रा की प्लानिंग हम कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की 50-50 सहयोग करती है। इसलिए किराए में छूट देने के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है।
केजरीवाल ने मोदी को यह चिट्ठी शुक्रवार सुबह लिखी।
दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
लाइव अपडेट्स
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सचदेवा बोले- शराब घोटाले से AAP नेताओं का दिल नहीं भरा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- CAG रिपोर्ट बताती है कि पुरानी शराब नीति में 2026 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को लूटने का काम किया है। शराब घोटाले से AAP नेताओं का दिल नहीं भरा है।
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देवली से LJP(रामनिवास) ने दीपक तंवर को उम्मीदवार बनाया, आज भरेंगे नामांकन
भाजपा की सहयोगी LJP(रामनिवास) ने देवली विधानसभा से दीपक तंवर को उम्मीदवार बनाया। शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें चुनाव चिह्न सौंपा। दीपक आज देवली से नामांकन भरेंगे।
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिसोदिया की चल संपत्ति 5 साल में ₹30 लाख बढ़ी
दिल्ली के जांगपुरा से चुनाव लड़ रहे पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने अपनी कुल संपत्ति 1.4 करोड़ रुपए घोषित की है। उनकी चल संपत्ति 34 लाख रुपए है। 2020 में उनकी चल संपत्ति करीब 4 लाख रुपए थे।
5 साल में उनकी चल संपत्ति में 30 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की चल संपत्ति में 10 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। यह अब 12 लाख रुपए हो गई है।
अचल संपत्ति में सिसोदिया के दो फ्लैट हैं, गाजियाबाद के फ्लैट की कीमत 23 लाख रुपए और और मयूर विहार में फ्लैट की कीमत 70 लाख रुपए है। हलफनामे के मुताबिक सिसोदिया ने बच्चों की पढ़ाई के लिए 1.5 करोड़ रुपए का एजुकेशन लोन भी लिया है।
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जेपी नड्डा भाजपा का मैनिफेस्टो आज जारी करेंगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा आज पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करेगी। इसका नाम भाजपा ने संकल्प पत्र रखा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसे दोपहर 2 बजे दिल्ली भाजपा ऑफिस से रिलीज करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।
05:08 AM17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
बाबरपुर विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने नामांकन भरा
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मेंत्री गोपाल राय ने बाबरपुर विधानसभा सीट से नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ AAP कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
04:54 AM17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- भाजपा वाले महिलाओं को गाली देते हैं
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह X कहा- भाजपा नेता सुबह शाम केवल गालियां देने का काम करते हैं। कभी महिलाओं को गालियां देते हैं, कभी पूर्वांचली समाज को गाली देते हैं। इनकी पार्टी में जो जितनी बड़ी और गंदी गाली देता है, उसको उतना बड़ा पद मिलता है।