Bihar Road Accident: स्कूल से लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, ऑटो से उतरने के बाद वाहन ने कुचला h3>
{“_id”:”67892ec0d1deaf0f4606ec76″,”slug”:”bihar-road-accident-teacher-returning-from-school-in-muzaffarpur-dies-in-road-accident-crushed-by-auto-2025-01-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar Road Accident: स्कूल से लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, ऑटो से उतरने के बाद वाहन ने कुचला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मृतका – फोटो : NEWS4SOCIAL
Advertising
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही एक शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया और इसे लेकर खूब विरोध प्रदर्शन किया है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि शिक्षिका जिले की एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी और शाम को अपने बच्चों को पढ़ाकर लौट रही थी। इसी दौरान एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटों तक सड़क मार्ग को जाम कर दिया और विरोध व्यक्त किया। मृतका की पहचान गजाला पानापुर थाना क्षेत्र की रूही फातमा (40) के रूप में हुई है, जो कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा के मुधुबन गांव के स्कूल में तैनात थी और देर शाम को अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क को पार करने के दौरान में घटना घटी।
घटना को लेकर मृतका शिक्षिका के परिजन मो. इकबाल ने कहा है कि भाभी की हर दिन पढ़ाकर घर आती थी। आज देर शाम वो घर लौट रही थी और इसी बीच में एक मिक्सचर मशीन वाली गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया, जिसके बाद से मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी बैक हो रही थी, पीछे टीचर ऑटो से उतरी थी और वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा। यह जिले के घटना पानापुर ओपी क्षेत्र के खरिका चौक NH-27 की है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहीं पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क से जाम हटवाया।
इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क से जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया। मामले को लेकर पानापुर थाने के प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया है कि पिपराहा की निवासी एक शिक्षिका अपने स्कूल से देर शाम को लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो से उतरने के दौरान हादसा हो गया है और उसमें उसी मौत हो गई थी। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया था। लेकिन लोगों को समझाकर शांत कराया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews