Advertising
Home Top stories बिहार के युवा काफी क्षमतावान, सिर्फ प्रोत्साहित करने की जरूरत
Advertising
<

बिहार के युवा काफी क्षमतावान, सिर्फ प्रोत्साहित करने की जरूरत

6
बिहार के युवा काफी क्षमतावान, सिर्फ प्रोत्साहित करने की जरूरत

बिहार के युवा काफी क्षमतावान, सिर्फ प्रोत्साहित करने की जरूरत

बिहार के युवा काफी क्षमतावान, सिर्फ प्रोत्साहित करने की जरूरत बिहार के युवा काफी क्षमतावान, सिर्फ प्रोत्साहित करने की जरूरत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 23 Oct 2024 04:45 PM
share Share

बिहार के युवा काफी क्षमतावान, सिर्फ प्रोत्साहित करने की जरूरत मांग एवं आपूर्ति की खायी को पाट बने जॉब प्रोवाइडर : डीएम नियोजन मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, नौकरी पाकर हुए गदगद फोटो 23 शेखपुरा 01 – शहर के इस्लामियां स्कूल में लगाये गये नियोजन मेला में छात्रा को नियुक्ति पत्र देते डीएम आरिफ अहसन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार कई माध्यमों से बिहार के बेरोजगारों को जॉब देने का काम कर रही है। बिहारी युवा ऊर्जावान और क्षमतावान हैं, बस इन्हें रास्ता दिखाकर प्रोत्साहित करने की जरूरत हैं। ये बातें डीएम आरिफ अहसन ने बुधवार को श्रम संसाधन विभाग के सौजन्य से जिला नियोजालय द्वारा शहर में लगाये गये रोजगार मेले में कहीं। उन्होंने कहा कि मांग एवं आपूर्ति की खायी को पाटकर बिहार के लोग जॉब प्रोवाडर बनें। लोकल पर वोकल को अहमियत देते हुए उन्होंने कहा कि आज जरूरत है, स्थानीय लोगों के कौशल को विकास कर सभी विभागों के सामूहिक प्रयास से रोजगार सृजन करने का। इससे पहले शहर के इस्लामियां हाई स्कूल में लगे नियोजन सह मार्गदर्शन मेला की शुरुआत डीएम, भागलपुर से आये नियोजन इकाई के उपनिदेशक शंभुनाथ सुधाकर, जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने सयुक्त रूप से किया। डीएम ने कहा कि स्थानीय जरूरतों के मुताबिक प्रशिक्षण देकर लोगों को जॉब दिया जाना चाहिए। इसके लिए सभी विभागों में समन्वय होना आवश्यक है। आने वाले दिनों में प्रयास होगा कि बड़े स्तर पर मेला का आयोजन कर बड़ी-बड़ी कंपनियों को बुलाया जाए। उपनिदेशक ने कहा कि मेला के आयोजन के लिए जिला नियोजन पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से नि:शुल्क जॉब मेला है और यदि किसी तरह की वसूली की बात होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेला में मंच का संचालन करने वाली छात्रा चित्रा पटेल की डीएम ने प्रशंसा की और कहा कि ग्रेजुएशन तक उन्होंने एक भी मंच शेयर नहीं किया था। डीएम ने अन्य छात्र – छात्राओं को भी इसी तरह से प्रेरित होकर सीखने की सलाह दी। 25 कंपनियों ने दिया 1867 युवाओं को नौकरी: नियोजन मेला में कई युवाओं को डीएम ने नियुक्ति पत्र दिया है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन मेला में 19 बाहरी कंपनियों और छह स्थानीय कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाये थे। सभी स्टॉलों पर युवाओं की भारी भीड़ देखी गई। करीब तीन हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें से 1867 को नौकरी मिली। जिन्हें नौकरी नहीं मिली,उन्हें मार्गदर्शन दिया गया। अबतक 11 नियोजन मेले में 2771 को रोजगार: जिला में जिला नियोजन इकाई का कार्यालय साल 2014 में खुला था। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन इकाई द्वारा अबतक कुल 11 बार जॉब मेला लगाया गया है। इसमें 2771 लोगों को अबतक पाइवेट कंपनियों में नौकरी दिलायी गयी है। साल 2016 से दो दफा बड़े पेमने पर जॉब मेला का आयोजन कराया जाता है। सिर्फ साल 2019 और 2020 में कोराना के कारण जॉब मेला नहीं लगाया गया था।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising