मारवाड़ी समाज ने तन मन और धन से की बिहार राज्य की सेवा: ललन सराफ h3>
मारवाड़ी सम्मेलन बेगूसराय शाखा की ओर से श्री अग्रसेन जयंती सह दीपावली मिलन समारोह हुआ आयोजित भवन में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सदस्य बिहार विधान परिषद सदस्य सह उप नेता सत्तारूढ़ दल ललन सराफ …
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 23 Oct 2024 02:06 PM
Share
मारवाड़ी सम्मेलन बेगूसराय शाखा की ओर से श्री अग्रसेन जयंती सह दीपावली मिलन समारोह हुआ आयोजित उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया फोटो नंबर: 12, मारवाड़ी सम्मेलन बेगूसराय शाखा की ओर से सुल्तानिया विवाह भवन में श्री अग्रसेन जयंती सह दीपावली मिलन समारोह में उप नेता सत्तारूढ़ दल ललन सराफ व अन्य। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मारवाड़ी सम्मेलन बेगूसराय शाखा की ओर से बुधवार को श्री अग्रसेन जयंती सह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बड़े धूम धाम से सुल्तानिया विवाह भवन में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सदस्य बिहार विधान परिषद सदस्य सह उप नेता सत्तारूढ़ दल ललन सराफ थे। ललन सराफ ने कहा कि मारवाड़ी समाज के लोग सौ से अधिक वर्ष पूर्व बिहार आये एवं पूर्ण तरह से बिहारी हो गए हैं। मारवाड़ी समाज ने तन मन और धन से बिहार राज्य की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने समाज के लोगों का सेवा कार्य करते रहने के लिए आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेश जालान ने भी अपने संबोधन में सामाजिक एकता पर बल दिया। शाखा अध्यक्ष रवि मस्कारा ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। रवि मस्कारा ने श्री अग्रसेन महाराज के एक ईंट एवं एक रुपए के सिद्धांत का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाजवाद का बड़ा सिद्धांत है जो अग्रसेन महाराज के राज्य में सदियों पूर्व लागू था। आज पुनः उसी सिद्धांत को लागू करने की आवश्यकता है। शाखा सचिव ज्योति शर्मा जी ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंकित मेगातिया ने मंच संचालन किया। सम्मेलन की उपाध्यक्ष सरिता सुल्तानिया, सदस्य संगीता हिसारिया एवं महिला सम्मेलन की अध्यक्ष सुधा मस्कारा ने संस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण का संचालन नीरज मस्कारा किया। धन्यवाद ज्ञापन शाखा कोषाध्यक्ष मनोज हिसारिया जी ने किया। आयोजन में बिहार प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ललन सराफ ने विशिष्ट सामाजिक सेवा के लिए श्री हरि प्रकाश मस्कारा, ओम प्रकाश रूंगटा एवं जगदीश शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री श्याम सुंदर सुल्तानिया, सुरज खेतान, प्रदीप कलंका, मनोज सिंघानिया, दिनेश टिबरेवाल, शिव कुमार मस्कारा, प्रेम मेगोतीया, रणजीत गोयल, भीम अग्रवाल, अंकित गोयनका, दीप कुमार मस्करा, प्रेम प्रकाश रूंगटा, संदीप मस्करा, उमेश टिबरेवाल आदि थे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News