पीजी एडमिशन : दाखिले के लिए तीसरी मेधा सूची का प्रकाशन h3>
-तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी कई विषयों में सीटें खाली रहने का जताया जा रहा अंदेशा आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2024-26 में एडमिशन को ले तीसरी मेधा सूची का प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो केके सिंह ने बताया कि नामांकन समिति के निर्णय के आलोक में पीजी की रिक्त सीटों पर दाखिले को लेकर मेरिट जारी की गयी है। इसमें कट ऑफ भी कुछ कम किया गया है। इस मेरिट लिस्ट में 500 विद्यार्थियों का नाम जारी किया गया है। इस मेरिट में चयनित विद्यार्थी दस सितंबर तक विभाग और कॉलेज में अपना नामांकन करायेंगे। बताया कि चयनित विद्यार्थी आवंटित विभाग अथवा कॉलेज में दाखिला नहीं कराते हैं, तो वे नामांकन से वंचित हो जायेंगे। इन विषयों में सीटें रह जायेंगी रिक्त बताया जाता है कि तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी संस्कृत, बॉटनी, उर्दू, और राजनीति विज्ञान सहित अन्य एक-दो विषयों में सीटें रिक्त रह जायेंगी। मालूम हो कि उर्दू और संस्कृत विषय में निर्धारित सीटों से भी कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। संस्कृत में पीजी स्तर पर एचडी जैन कॉलेज, और पीजी विभाग को मिलाकर 99 सीटें हैं, जबकि आवेदन मात्र 45 विद्यार्थियों ने किया है। इनमें करीब दो दर्जन ही सफल हैं। संस्कृत विभाग ने अगले वर्ष से निर्धारित सीटों से कम अभ्यर्थी रहने पर परीक्षा नहीं लेने की भी मांग की है। इधर, राजनीति विज्ञान विषय में भी कुछ कैटेगरी में अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं। इस कारण इस विषय में भी सीटें खाली रहने का अनुमान है। मालूम हो कि दूसरी मेरिट लिस्ट तक 4729 एडमिशन हो चुका है। पीजी में 1269 सीटें रिक्त हैं। इसमें कोटा की सीटें भी हैं। इसके बाद तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की गयी है। चार विषयों के लिए जारी होगी अलग से मेरिट लिस्ट प्राकृत, भोजपुरी, दर्शनशास्त्र और लोक प्रशासन में ओपन सिस्टम से एडमिशन के लिए 11 को मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। सभी विषयों के अभ्यर्थी जिनका एडमिशन अब तक नहीं हुआ है, उनसे आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन के बाद विवि मेरिट जारी करेगा। बता दें कि पीजी में 5 हजार 998 सीटें हैं। भौतिकी में सीटें भर गयी हैं। तीसरी मेरिट लिस्ट से भूगोल, इतिहास, रसायन शास्त्र, जन्तु विज्ञान आदि विषयों में भी सीटें भर जायेंगी। मालूम हो कि 20 पीजी विभागों और नौ अंगीभूत कॉलेजों में पीजी स्तर पर विभिन्न विषयों की पढ़ाई होती है। इन्ही जगहों पर एडमिशन लिया जा रहा है। ——————————————— जांच कमेटी की अनुशंसा पर ही कोटा से होगा एडमिशन आरा। वीर कुंवर सिंह विवि प्रशासन ने पीजी सेमेस्टर वन सत्र 2024-26 में कोटा के तहत होने वाले दाखिले को ले आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। विवि अंतर्गत आने वाले वैसे नौ कॉलेज, जहां पीजी की पढ़ाई होती है, वहां कोटा से संबंधित एडमिशन को ले कमेटी का गठन होगा। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही कोटा से संबंधित एडमिशन कॉलेज लेंगे। इसके बाद लिस्ट विवि प्रशासन को भेजी जानी है। विवि भी लिस्ट की जांच करेगा। अगर किसी अभ्यर्थी का कागजात सही नहीं पाया गया, तो उनका एडमिशन रद्द हो जायेगा। कोटा में एडमिशन उन्ही विद्यार्थियों का होगा, जो प्रवेश परीक्षा में सफल और कोटा के लिए आवेदन किया है। छात्र कल्याण अध्यक्ष ने बताया कि पांच से नौ सितंबर तक कोटा के तहत नामांकन होगा। इसके तहत विद्यार्थी कॉलेजों में आवेदन जमा करेंगे। कमेटी की अनुशंसा के आधार पर ही निर्धारित सीटों पर दखिला होगा। अगर नामांकन में त्रुटियां पायी जाती हैं, तो इसकी जवाबदेही कॉलेज के प्राचार्य की होगी। कोटा के तहत लिये गये नामांकन को 11 सितंबर तक अपडेट किया जायेगा। मालूम हो कि पीजी एडमिशन कोटा में एनसीसी, एनएसएस, स्पोर्ट्स, फाइन आर्ट्स एंड कल्चर में दो-दो सीटें हैं, जबकि शिक्षक और कर्मचारी का एक-एक और आर्मी का एक कोटा है। इधर, विवि के पीजी विभाग में भी कोटा के तहत नामांकन की जांच होगी। कोटा क्लेम करने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच को कमेटी का गठन किया गया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News