Advertising
Home Top stories भोजपुर के तीन युवा पहलवान खेल सम्मान से सम्मानित
Advertising
<

भोजपुर के तीन युवा पहलवान खेल सम्मान से सम्मानित

8
भोजपुर के तीन युवा पहलवान खेल सम्मान से सम्मानित

भोजपुर के तीन युवा पहलवान खेल सम्मान से सम्मानित

– राष्ट्रीय जूनियर में आकाश को ब्रांज, स्कूली गेम्स में हरि गोसाईं व अमन को मिला था सिल्वर मेडल – पटना के ज्ञान भवन में तीनों को किया गया सम्मानित आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर के तीन युवा पहलवान बिहार राज्य खेल सम्मान 2024 से सम्मानित किये गये। राष्ट्रीय अंडर 20 जूनियर में आकाश को ब्रॉन्ज, स्कूली गेम्स में हरि गोसाईं और अमन को सिल्वर मेडल मिला था। बीते गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में जिले के तीनों पहलवानों को खेल सम्मान की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित को किया गया। इनके सम्मानित होने पर जिले के पहलवानों में खुशी है। वहीं खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने खेल सम्मान के लिए बधाई दी है। साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आकाश कुमार को 60 हजार रुपए, अमन कुमार सिंह को 60 हजार रुपए और हरिशंकर गोसाईं को 30 हजार रुपए के चेक के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि अमन कुमार सिंह को 67वीं स्कूली राष्ट्रीय कुश्ती 2023- 24 अंडर- 17 ग्रीको रोमन 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल मिला था। आकाश कुमार को अंडर- 20 जूनियर यूपी नोएडा में ब्रॉन्ज मेडल मिला था। अंडर- 14 स्कूली गेम्स में हरिशंकर गोसाईं को सिल्वर मेडल मिला था। ——- बिहार राज्य खेल सम्मान में भोजपुर वुशू संघ सम्मानित -राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के साथ कोच राजेश को सर्वश्रेष्ठ कोच पुरस्कार आरा, एक संवाददाता। बिहार राज्य खेल सम्मान में भोजपुर वुशू संघ ने अपने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं की शानदार उपलब्धियों पर जश्न मनाया। बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता समेत अन्य गणमान्य की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भोजपुर वुशू संघ के खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के कोच और महासचिव राजेश प्रसाद ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ कोच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें नकद पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर उनके खेल जगत में अतुलनीय योगदान को मान्यता दी गई। राजेश प्रसाद ठाकुर भोजपुर वुशू संघ के महासचिव और बिहार वुशू संघ के संयुक्त सचिव भी है। अपने अनुभव और कौशल से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता तैयार किये हैं। इनकी कोचिंग में खिलाड़ियों ने राज्य और देश के लिए गौरवपूर्ण प्रदर्शन किया है। खेल मंत्री ने उनके योगदान को सराहा कहा कि राजेश ठाकुर ने वुशू खेल में बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। इनकी कोचिंग और नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके लिए हम सभी गर्वित हैं। मौके पर भोजपुर वुशू संघ के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को भी नकद पुरस्कार और सम्मान से नवाजा गया। इन खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। इनमें राहुल कुमार अंतराष्ट्रीय रजत पदक, कुणाल लाल, अभी कुमार, विशाल कुमार, नैना कुमारी, प्रिया सोनी व रिद्धिमा कुमारी राष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने असाधारण प्रदर्शन से देश, बिहार और भोजपुर जिले का नाम रोशन किया है। भोजपुर वुशू संघ के इस सम्मान समारोह ने बिहार में वुशू खेल की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया और भविष्य में और अधिक पदक विजेता तैयार करने का लक्ष्य रखा। संघ के अध्यक्ष डॉ केएन सिन्हा, संरक्षक शहीद आलिम, उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार सिन्हा, स्मिता सिंह, जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर संजीव कुमार सिंह, अंतराष्ट्रीय मेडलिस्ट वुशू खिलाडी प्रशिक्षक नूतन कुमारी, राष्ट्रीय खिलाडी चन्दन कुमार, प्रशिक्षक आयुष ठाकुर, प्रियरंजन कुमार, शिव शरण ओझा, ऋषभ तिवारी, इरशाद अहमद, सुधांशु शरण, आदेश कुमार, किरण कुमारी और जिला खेल संघ ने खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising