नाव और ट्रक से लाखों की 2233 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद h3>
ऐप पर पढ़ें
-शाहपुर और कोईलवर थाना क्षेत्रों से शनिवार को पकड़ी गयी शराब की खेप
-शाहपुर के सुहिया गांव के समीप नाव से जब्त की गयी शराब, नदी में कूद भाग निकला तस्कर
-कोईलवर में जमालपुर में खड़े ट्रक से मिली 1784 लीटर अंग्रेजी शराब
आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता
अवैध शराब के खिलाफ अभियान में भोजपुर पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शाहपुर और कोईलवर थानों की पुलिस की ओर से नाव व ट्रक पर लदी लाखों रुपये मूल्य की 2233 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। गंगा के रास्ते तस्करी की सूचना पर पहुंची शाहपुर थाने की पुलिस की ओर से सुहिया नाव से साढ़े चार सौ लीटर शराब जब्त की गयी है। हालांकि पुलिस को देख तस्कर नदी में छलांग लगाकर भाग निकला। पुलिस तस्कर की पहचान कर उसकी धरपकड़ में जुटी हुई है। एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से रविवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। एसपी के अनुसार शनिवार को सूचना मिली कि सुहिया नदी किनारे नाव के जरिए शराब की तस्करी की जा रही है। उस आधार पर शराब की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम तत्काल कार्रवाई करती हुई सुहिया नदी किनारे पहुंची, तो पुलिस को देख लकड़ी की नाव पर सवार एक व्यक्ति छलांग लगाकर नदी में कूद कर भाग निकला। इसके बाद नाव जब्त कर तलाशी ली गई, तो विभिन्न ब्रांड की 449 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। एसपी के अनुसार तस्कर की पहचान कर ली गयी है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। टीम में थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत, ट्रेनी दारोगा अंकित कुमार गुप्ता और एएलटीएफ प्रभारी मंटू कुमार शामिल थे।
सड़क किनारे खड़े ट्रक से 1754 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
Advertising
आरा-छपरा फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर के समीप रोड किनारे खड़े एक ट्रक से 1784 लीटर शराब बरामद की गयी है। एसपी प्रमोद कुमार यादव के अनुसार सूचना मिली कि जमालपुर के समीप रोड किनारे एक ट्रक खड़ा है, जो एक तरफ झुक गया है। उसमें शराब की बड़ी खेप लदी है। उस आधार पर शराब बरामदगी को सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। टीम जमालपुर पहुंच ट्रक की तलाशी ली, तो विभिन्न ब्रांड की 1784 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। ट्रक के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है। टीम में थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र और एएसआई गंगा सहनी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News