पिछले 10 सालों में बहुत सारी…संजू सैमसन का करियर को लेकर छलका दर्द, टी20 वर्ल्ड कप पर कह दी बड़ी बात h3>
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का इंटरनेशनल करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने 2015 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया लेकिन अधिक मौके हासिल करने में कामयाब नहीं रहे। उन्होंने अब तक 16 वनडे (510 रन) और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच (374 रन) खेले हैं। सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा है कि जिंदगी ने पिछले एक दशक में काफी कुछ सिखाया, जो जरूरी था।
बीसीसीआई ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 29 वर्षीय सैमसन ने अपने करियर और अन्य चीजों को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ”मुझे काफी अनुभव मिला। मैं वर्ल्ड कप के लिए तैयार हूं। पिछले 10 सालों में बहुत सारी असफलताओं के साथ कुछ सफलताएं हासिल कीं। जिंदगी और क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, जिसकी इस अहम टूर्नामेंट में आने से पहले पहले जरूरत थी।”
सैमसन ने आगे कहा, ”जब आप टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखते हैं तो उत्साहित जाते हैं और देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।” बता दें कि सैमसन ने उन्होंने आईपीएल 2024 में दमदार प्रदर्शन करने के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह बनाई। उन्होंने आईपीएल में 15 मैचों में 48.27 के औसत 153.47 के स्ट्राइक रेट से 531 रन जुटाए। सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 से बाहर हुई।
सैमसन ने कहा , ”वर्ल्ड कप में वास्तव में संजू सैमसन पूरी तैयारी के साथ आया है।” उन्होंने कहा, ”आईपीएल ने मेरे दिमाग को पूरी तरह से घेर रखा था। इतना कुछ करना था और कप्तान होने के नाते इतना सोचना पड़ता थपा। मेरा दिमाग हमेशा घिरा रहता था लेकिन कहीं न कहीं वर्ल्ड कप का ख्याल दिमाग में था।” उन्होंने कहा, ”वर्ल्ड कप टीम में चयन होना बहुत बड़ी बात है। यह मेरे करियर की सबसे अच्छी चीज हुई है। मैंने करियर में हमेशा विफलताओं से भी सीखने की कोशिश की है।”
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल। रिजर्व प्लेयर्स: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का ग्रुप शेड्यूल
Advertising
भारत बनाम आयरलैंड – 5 जून, न्यूयॉर्क
भारत बनाम पाकिस्तान – 9 जून, न्यूयॉर्क
भारत बनाम यूएसए – 12 जून, न्यूयॉर्क
भारत बनाम कनाडा – 15 जून, फ्लोरिडा