आज कलश यात्रा और फिर दिल्ली में 3 दिन धीरेंद्र शास्त्री की कथा, इन रास्तों पर जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी h3>
इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से 6 से 8 जुलाई के बीच सड़क संख्या 57 ए पर हसनपुर टी-पाइंट तक, सीबीएसई भवन के सामने गाजीपुर नाले पर रोड नंबर 56 के कट और सीबीएसई भवन के पास रोड नंबर 57 वाले कट पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहन चालको से रोड नंबर 57 पर टेल्को टी पाइंट के माध्यम से और एनएच 24 पर गाजीपुर गोल चक्कर से वैकल्पिक रूट लेने की सलाह दी गई है।
जिस ग्राउंड पर कथा होनी है उसके आस-पास कुछ बड़े स्कूल हैं। इस दौरान कुछ स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। आस-पास के ऑफिस में भी कम लोग आएंगे। मैक्स हॉस्पिटल आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें रोड नंबर 57-ए के बजाय आस-पास के दूसरे रास्तों से घूमकर जाना पड़ेगा।
कथा में आने वाले लोगों की गाड़ियों के लिए पार्किंग की खास व्यवस्था की गई है। गाजीपुर फूल मंडी रोड पर 100 से अधिक बसों और 300 कारों की पार्किंग, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में महिंद्रा शो रूम के सामने 400 कारों की पार्किंग, नरवाना रोड पर ट्रिनिटी स्कूल के पास 150 कारों की, डीसीपी ईस्ट के दफ्तर के पास एमसीडी की पार्किंग में 50 कारों की और मंडावली मेट्रो स्टेशन पार्किंग में 400 कारों की पार्किंग का इंतजाम किया गया है।





