इंटरनेट पर सर्च किया फांसी के फंदे में गांठ कैसे लगाए, DMRC कर्मचारी ने पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या h3>
मृतक सुशील कुमार (43 साल)
मृतक सुशील कुमार (43 साल)
इंटरनेट पर सर्च किया फंदा कैसे बनाएं
पुलिस ने बताया कि सुशील ईस्ट विनोद नगर में डीएमआरसी में मेंटेनेंस सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि परिवार की हत्या करने और सूइसाइड करने से पहले उसने इंटरनेट पर सर्च किया था कि फांसी के फंदे में गांठ कैसे लगाते हैं। डीसीपी ने कहा कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है। शुरुआती जांच से लग रहा है है कि सुशील ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। अभी जांच जारी है।
शाहदरा की ज्योति कॉलोनी में हुई घटना
परिवार और आस-पड़ोस के लोग सदमे में
सुशील की पत्नी के घरवाले इस वारदात की खबर सुनने के बाद सदमे में हैं। एनबीटी से बातचीत में सुशील की पत्नी अनुराधा की बहन कुसुम रानी ने बताया कि उन्हें अंदाजा भी नहीं कि हंसता-खेलता परिवार ऐसे खत्म हो जाएगा। परिवार में किसी तरह का आर्थिक संकट था, इस बात से कुसुम ने इनकार किया है और कहा है कि अगर ऐसा कुछ परिवार के लोगों को पता चलता, तो वह जरूर अपनी बहन की मदद करते। उधर, आसपास के लोगों ने बताया कि यह परिवार घर की तीसरी मंजिल पर रहता था और नीचे के फ्लोर पर सुशील के भाई रहते थे। परिवार की आस-पड़ोस में किसी से ज्यादा बातचीत नहीं थी। इसलिए किस वजह से सुशील ने यह कदम उठाया, यह समझ से परे है।
(इनपुटः राजेश सरोहा, NBT)



