Advertising
Home Breaking News Hindi राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद, ये चेहरा हो सकता...
Advertising
<

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद, ये चेहरा हो सकता है कांग्रेस का नया अध्यक्ष

300
rahul-gandhi

यह कहना ग़लत नहीं होगा कि कांग्रेस के लिए 2014 से शुरू हुआ बुरा सफ़र 2019 में हार के बाद भी जारी है। दरअसल, कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हाथों शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक संकट मंडराने लगा है। चुनाव में कांग्रेस के ख़राब प्रदर्शन व क़रारी शिकस्त की ज़िम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है, लेकिन कांग्रेस व विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने राहुल गांधी से अपने पद पर बने रहने को कहा है। वहीं, कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों के नेताओं ने भी राहुल गांधी से पद न छोड़ने का आग्रह किया।

अब देशवासियों, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व समर्थकों के मन में अगले कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वे जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी की जगह पार्टी की कमान कौन संभालेगा पार्टी की खोई हुई साख कैसे वापस आएगी? ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामों को लेकर मीडिया के एक धड़े में यह बहस चल रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। वैसे भी अध्यक्ष पद का भार संभालने के लिए कांग्रेस का कोई वरिष्ठ व मझा हुआ नेता चाहिए, जो पार्टी व कार्यकर्ताओं में जोश भरकर फिर पार्टी को उठाए व अगले आम चुनाव तक पार्टी की स्थिति को मज़बूत कर सके।

एक नज़र कैप्टन अमरिंदर सिंह पर

पंजाब में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता दिलाने में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अहम भूमिका रही थी। वहीं, हाल ही में हुए लोकसभा के चुनाव में जहां कांग्रेस पार्टी को कई राज्यों में क़रारी शिकस्त सामना करना पड़ा, वहीं पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया व 13 में से 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। पार्टी ने पंजाब में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में किए प्रदर्शन से मालूम चलता है कि मोदी लहर के बावजूद भी कांग्रेस यहां अपनी साख बचाने में सफल रही। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदारों की रेस में अमरिंदर सिंह का नाम भी चल रहा है।

वैसे तो कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी के वरिष्ठ व लोकप्रिय नेता हैं और पार्टी के अंदरखाने में उन्हें लेकर किसी भी नेता के मन में द्वेष का भाव नहीं है। इसलिए तो कई मौक़ों पर उनके विपक्षी उनके प्रशंसक बन जाते हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व में उनकी सबसे पटती है। इस लिहाज से उन्हें अध्यक्ष पद का दावेदार मानना ग़लत नहीं होगा।

कैप्टन अमरिंदर सिंह सेना में रहकर देश की सेवा भी कर चुके हैं व नागरिक उन्हें सम्मान की नज़रों से देखते हैं। इस कांग्रेस को अध्यक्ष पद के लिए किसी अनुभवी चेहरे की ज़रूरत है। कांग्रेस के मुताबिक़ कैप्टन अमरिंदर सिंह अध्यक्ष पद के दावेदार हो सकते हैं।  

ये भी पढ़ें : कितना सार्थक है “एक देश एक चुनाव”

Advertising