Advertising
Home Top stories हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी में हुई गड़बड़, 30 साल के युवक की...
Advertising
<

हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी में हुई गड़बड़, 30 साल के युवक की चली गई जान

141
हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी में हुई गड़बड़, 30 साल के युवक की चली गई जान

हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी में हुई गड़बड़, 30 साल के युवक की चली गई जान

नई दिल्ली : दिल्ली में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में गड़बड़ी के बाद एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक के घरवालों ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक अतहर राशिद दिल्ली में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। राशीद की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्जरी के बाद बिगड़ने लगी हालत
राशिद की मां 62 वर्षीय आशिया बेगम ने बताया कि उनके बेटे ने एक साल पहले हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कराई थी। सर्जरी के बाद राशिद को सर्जरी के बाद सेप्सिस हो गया। राशिद के पूरे सिर में सूजन हो गई। इसके बाद उसकी परेशानी बढ़ गई। सर्जरी में कथित रूप से गड़बड़ी के बाद उसकी किडनी ने भी काम करना बंद कर दिया। बाद में मल्टीपल ऑर्गन फेल होने से राशिद की जान चली गई। राशिद की मां ने बताया कि मरने से पहले उनके बेटे के पूरे शरीर में चकत्ते हो गए थे।

मेरे बेटे की बहुत दर्दनाक मौत हुई है। उसकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया और उसके बाद उसके कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था।

-राशीद की मां

मैंने अपना बेटा खोया…कोई और ना खोए
राशिद की मां रोते हुए कहती हैं कि इस मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। आशिया बेगम ने कहा कि मैंने अपना बेटा खोया है और नहीं चाहती कि इस तरह गलत इलाज के चलते कोई दूसरी मां अपना बेटा ना खोए। राशिद की मां ने कहा कि मैंने अपने बेटे को तिल-तिल कर मरते देखा है। राशिद की मां अपने बेटे के मरने से पहले की तस्वीर दिखाते हुए रो पड़ती हैं। तस्वीर में राशिद का चेहरा पूरी तरह से सूजा हुआ है। साथ ही उसके पूरे शरीर पर काले निशान दिखाई दे रहे हैं।
AIIMS Delhi News: मरी हुई बेटी की जिंदा आंखें बोलती हैं… यह कहानी आंसुओं और उम्मीदों की है
पहले भी हो चुकी हैं मौत
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में गड़बड़ी से मौत का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल सितंबर में गुड़गांव में 31 साल के युवक की हेयर ट्रांसप्लांट के बाद एनाफिलैक्टिक शॉक से मौत हो गई थी। साल 2019 में मुंबई का एक बिजनसमैन भी हेयर ट्रांसप्लांट के दो दिन बाद ही मर गया था। हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट में गड़बड़ी के बाद इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि इस तरह की सर्जरी विश्वसनीय एक्सपर्ट के माध्यम से ही कराई जाए। लोग कम खर्च की लागत में बिना अधिक जांच पड़ताल किए ही सर्जरी करा लेते हैं। ऐसे में इसका खामियाजा जान देकर चुकाना पड़ता है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising