Advertising
Home Breaking News Hindi BJP पर भड़के केजरीवाल, कहा- ‘मोदी हैं हिटलर और इनकी पार्टी लुच्चे,...
Advertising
<

BJP पर भड़के केजरीवाल, कहा- ‘मोदी हैं हिटलर और इनकी पार्टी लुच्चे, लफ़ंगे, गुंडों की फ़ौज है’

309

रियाणा के गुरूग्राम में होली के दिन मुस्लिम परिवार को बदमाशों द्वारा पीटे जाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को हिटकर क़रार दिया है। इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने मोदी पर हमला बोला और नाराज़गी जताते हुए लिखा कि ये लोग हिंदू नहीं हैं, हिंदुओं के वेष में गुंडे हैं। इनकी पार्टी लुच्चे, लफ़ंगे, गुंडों की फ़ौज है। इनसे देश और हिंदू धर्म दोनों को बचाना हर भारतवासी का फ़र्ज़ है

गरूग्राम के भोंडसी के भूपसिंह नगर इलाके में मुस्लिम परिवार के कुछ बच्चे शाम को तक़रीबन साढ़े 5 बजे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान वहां इस मामले को लेकर कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद 30 से 35 बदमाशों ने शाहिद नाम के शख़्स को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान घर की लड़कियां, बच्चे और महिलाएं लगातार मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन बदमाश नहीं रुके। बदमाशों की पिटाई से ये शख्स शाहिद बेहोश गया। हरियाणा पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कर ली है और तक़रीबन 12 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।


इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, अरविन्द केजरीवाल ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि हिट्लर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिट्लर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका ख़ून करते थे। मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिट्लर के रास्ते चल रहे हैं। पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घटना का वीडियो जारी करते हुए लिखा कि ज़रा इस वीडियो को देखिए। हमारे कौन से ग्रंथ में ये लिखा है कि मुसलमानों को मारो? गीता में? रामायण में? हनुमान चालिसा में?

Advertising