सीट बंटेवारे को लेकर कई महीनों तक लंबी माथापच्ची के बाद, बिहार में NDA की सीटों का बंटवारा हो गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों चुनाव लड़ेंगी। वहीं, बिहार की क्षेत्रीय पार्टी लोक जन शक्ति पार्टी 6 सीटों पर लड़ेगी। अक्सर विवाद में रहने वाले गिरिराज सिंह की ‘नवादा’ सीट जेडीयू के खाते में चली गई है। तीनों घटक दलों के राज्य अध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे की जानकारी दी।
जदयू बिहार के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि जदयू जिन लोकसभा क्षेत्रों मे चुनाव लड़ेगी उनमें वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझरपुर, सिवान, भागलपुर, किशनगंज, सुपौल, कटिहार, मुंगेर, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, कटिहार, गोपालगंज, मधेपुरा, बांका, गया, काराकट और जहानाबाद हैं।
वहीं उन्होंने बताया कि बीजेपी दरभंगा, मुजफ्फरनगर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटिलपुत्र, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण, वेस्ट चंपारण, सासाराम, सारण, आरा, बक्सर, औरंगाबाद, श्योहर, उजियारपुर और महराजगंज से बीजेपी लड़ेगी। जबकि लोक जनशक्ति पार्टी वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, नवादा, जामुई लोकसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी।
सीटों के बंटवारा हो जाने के बाद और गिरिराज सिंह की नवादा सीट जेडीयू के खाते में जाने के बाद, लोक जन शक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारी जानकारी के मुताबिक़, गिरिराज सिंह नवादा सीट जेडीयु के खाते में जाने से नाराज़ हैं। हमारे उनके साथ अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मीडिया में आई रिपोर्टस के से हमें पता चला है कि गिरिराज सिंह नाराज़ हैं। हम उनसे बात करके उनकी तमाम समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे।