एरिका फर्नांडिस ने ठुकराए बोल्ड सीन के ऑफर, बोलीं- शो बेचने के लिए जबरदस्ती जोड़े जाते हैं
ऑफर हुए बोल्ड वेब शोज
हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में एरिका फर्नांडिस ने बताया कि उन्हें कई वेब शोज ऑफर हुए, लेकिन इसलिए रिजेक्ट कर दिए क्योंकि उनमें बोल्ड कॉन्टेंट था। एरिका फर्नांडिस ने इस इंटरव्यू में वेब शोज के अलावा ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ में अपने रोल और अब तक के सफर के बारे में भी बात की।
‘शो बेचने के लिए जबरन जोड़े जाते हैं बोल्ड सीन’
एरिका फर्नांडिस ने कहा, ‘मैं बोल्ड कॉन्टेंट वाले शोज करने में सहज नहीं हूं और इसे लेकर मैं ओपन हूं। मुझे अब तक कई ऐसे शोज ऑफर किए गए, जिनमें बोल्ड कॉन्टेंट था पर मुझे उन्हें ठुकराना पड़ा। मुझे ऐसा लगता है कि कई बार बोल्ड सीन एक शो को बेचने के लिए उसमे जबरदस्ती जोड़े जाते हैं। मैं जो कुछ भी कर रही होती हूं या फिर शो में जो कुछ भी हो रहा होता है, उसके पीछे मुझे लॉजिक चाहिए।’
इस शर्त पर कर सकती हैं बोल्ड सीन
एरिका फर्नांडिस ने आगे कहा, ‘अगर किसी शो में बोल्ड सीन की वाकई बहुत जरूरत है, तब तो अलग बात है और हो सकता है कि मुझे उसके लिए मानसिक तौर पर तैयारी करनी पड़े। वह एक अलग बात है, पर पहली चीज मैं यह जानना चाहूंगी कि आखिर शो में बोल्ड सीन की जरूरत क्यों है? अगर मुझे कोई भी उसका जवाब नहीं दे पाया तो मुझे नहीं लगता कि मैं फिर कभी बोल्ड सीन करूंगी।’
2017 में किया था TV डेब्यू
एरिका फर्नांडिस ने टीवी की दुनिया में 2017 में कदम रखे थे। उनका पहला शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ था। इससे पहले वह 2013 से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। साउथ में एरिका फर्नांडिस ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम किया था।
‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ को लेकर एक्साइटेड
अब एरिका फर्नांडिस ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ में अपने सोनाक्षी बोस के रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस रोल के बारे में एरिका ने कहा कि यह उनके दिल के बहुत करीब है और आज उसी कैरेक्टर के कारण वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। एरिका ने आगे कहा कि अगर उन्हें सोनाक्षी का रोल प्ले करने को न मिलता तो शायद वहां नहीं पहुंचतीं, जहां वह आज हैं। उनके दिन में इस रोल की बहुत ही स्पेशल जगह है।
यह भी पढ़ें: पतंजलि दिव्य कांति लेप का प्रयोग और फायदा ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.












