WTC फाइनल और इंग्लैंड सीरीज से पहले वॉशिंगटन सुंदर को कोरोना से बचाने के लिए उनके पिता ने उठाया ये कदम
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बल्ले और बॉल दोनों से योगदान दिया। इसी वजह से बीसीसीआई ने उनका चयन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए किया है। 2 जून को भारतीय टीम इस दौरे के लिए ब्रिटेन रवाना होगी। वॉशिंगटन सुंदर के पिता ने उनके इस दौरे से पहले उन्हें कोरोना से बचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
आईपीएल 2021 को कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित निकलने की वजह से स्थगित करना पड़ा था। कई खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को भी कोरोना संक्रमण हुआ था। इसी वजह से वॉशिंगटन सुंदर के पिता ने अपने बेटे को कोरोना संक्रमण से दूर रखने के लिए दूसरे घर में शिफ्ट कर लिया है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए वॉशिंगटन के पिता एम. सुंदर ने बताया कि आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया। उन्होंने कहा कि वो काम की वजह से घर से बाहर निकलते हैं और इसी वजह से घर में कोविड 19 के वायरस के आने का खतरा बना रहता है।
उन्होंने आगे कहा कि जब से सुंदर आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद घर लौटा है। मैं दूसरे घर में रह रहा हूं। मेरी पत्नी और बेटी उसके साथ घर में रह रहे हैं। क्योंकि वो लोग घर से बाहर नहीं निकलते हैं। मैं अपने बेटे को केवल वीडियो कॉल के जरिए देख रहा हूं। मुझे सप्ताह में कुछ दिन ऑफिस जाना होता है। मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से वो कोराना वायरस के संपर्क में आए। एम. सुंदर ने आगे कहा कि वॉशिंगटन हमेशा लॉर्ड्स और इंग्लैंड के दूसरे मैदान पर खेलना चाहता था। यह उसका सालों पुराना सपना है। हम नहीं चाहते हैं कि किसी भी कीमत पर उसका यह दौरा रद्द हो।
कोरोना संकट में मदद के लिए सोनू सूद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी करण शर्मा को कहा शुक्रिया
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों को कोविड 19 से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्क होने को कहा है। भारतीय क्रिकेट टीम 2 जून को साउथेम्प्टन के लिए उड़ान भरने से पहले 14 दिनों के कठिन क्वारंटाइन से गुजरेगी।
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी अगर नंदीग्राम से चुनाव हारी है तो मुख्यमंत्री कैसे बनी ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

















