Advertising
Home Breaking News Hindi Ira Khan रमजान में पूल वाली PHOTOS शेयर करके हुईं ट्रोल, लोग...
Advertising
<

Ira Khan रमजान में पूल वाली PHOTOS शेयर करके हुईं ट्रोल, लोग बोले- ‘बेशर्म’

447
Ira Khan रमजान में पूल वाली PHOTOS शेयर करके हुईं ट्रोल, लोग बोले- ‘बेशर्म’


Ira Khan रमजान में पूल वाली PHOTOS शेयर करके हुईं ट्रोल, लोग बोले- ‘बेशर्म’

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपने काम या वेकेशन को लेकर जानकारियां और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में आइरा खान (Ira Khan) ने इंस्टाग्राम पर स्विमिंग पूल के किनारे बैठे हुए  कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के कारण आइरा खान (Ira Khan) जमकर ट्रोल हो रही हैं. 

सिर्फ शर्ट में दिखीं आइरा

दरअसल आइरा (Ira Khan) ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बोल्ड अवतार नजर आ रहा है. इन फोटोज में आइरा पूल किनारे चेयर पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं. लेकिन आयरा ने यहां बिकिनी के ऊपर सिर्फ एक शर्ट पहनी हुई है. उनकी ये तस्वीरें देखकर लोगों ने उन्हें मजहब का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है. देखिए PHOTOS…

लोगों ने ऐसे किया ट्रोल

जहां कुछ लोगों को उनका यह बोल्ड अवतार पसंद आ रहा है तो कइयों को जरा भी नहीं भा रहा. कई लोगों ने तो आयरा की फोटो (Ira Khan Photo) पर कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. यहां एक यूजर ने उन्हें ‘बेशर्म’ कहा है तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘तुम्हें नाम के आगे से खान हटा लेना चाहिए.’ इसके अलावा यहां एक ने लिखा है, ‘रमजान के महीने में ऐसी तस्वीर शेयर करने से पहले कुछ तो शर्म करो, रमजान नेमत का महीना है इसे खराब मत करो.’

क्या करती हैं आइरा 

आइरा के काम को लेकर बात करें तो वह बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. साल 2019 में उन्होंने यूरिपेडस मेडिया नाटक से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है. जिसमें हेजल कीच और उनके भाई जुनैद खान ने मुख्य किरदार निभाए थे. वह डिप्रेशन को लेकर भी काफी संस्थाओं के साथ जुड़कर काम कर रही हैं. 

नूपुर शिखरे संग रिलेशनशिप

बता दें कि इस साल वैलेंटाइन डे पर आइरा (Ira Khan) ने अपनी रिलेशनशिप पर खुलासा किया था. वह इन दिनों फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ अपने रिलेशनशिप में हैं. दोनों आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं.

Advertising

इसे भी पढ़ें; Ileana D’Cruz की अंडरवॉटर PHOTOS मचा रहीं धमाल, लोग बोले- ‘जलपरी’

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें





Source link

Advertising