Advertising
Home Breaking News Hindi बिहार उपचुनाव से पहले खुशखबरी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस...
Advertising
<

बिहार उपचुनाव से पहले खुशखबरी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस सीट से दावेदारी छोड़ी

316

बिहार उपचुनाव से पहले एनडीए के लिए एक तरह से खुशखबरी आई है. बिहार में भारतीय जनता पार्टी की साझेदार और एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने जहानाबाद विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी छोड़ दी है, ताकि एनडीए उपचुनाव के लिए स्वतंत्र होकर साझा उम्मीदवार तय करे. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के प्रमुख जीतन राम मांझी ने यहां शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी जहानाबाद सीट से लड़ना चाहती थी, लेकिन राजग की ओर से अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि वह राजग की भलाई चाहते हैं, इसी कारण लगातार त्याग कर रहे हैं.

मांझी ने पटना में संवाददाताओं से कहा, “मैं नहीं चाहता कि राजस्थान उपचुनाव की तरह यहां भी राजग की हार हो. अगर राजग यहां से हार जाता है तो यह मेरे लिए ठीक नहीं है, इसलिए हम ने मैदान से हटने का फैसला लिया है.”  मांझी ने कहा, “हमने जहानाबाद सीट से लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन राजग के कई घटक दल इस सीट पर दावा जताने लगे. जहानाबाद सीट से चुनाव लड़ने का फैसला हमलोग 15-20 दिन पहले ले लेते तो आज हमलोग चुनाव में काफी आगे बढ़ जाते. लगातार ‘हम’ ही त्याग क्यों करे? इस प्रश्न पर उन्होंने कहा, “आप लोग सही कह रहे हैं. हम को छोड़कर राजग में हर किसी को कुछ न कुछ मिला है. फिर भी मैं राजग को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता.” उन्होंने खुद को नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा प्रशंसक बताते हुए कहा, “प्रधानमंत्री को जितना मैं पसंद करता हूं और प्रशंसक हूं, उतना शायद भाजपा वाले भी नहीं हों.”

बिहार के अररिया लोकसभा क्षेत्र और भभुआ व जहानाबाद विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 11 मार्च को होना है. राजद-कांग्रेस गठबंधन ने अररिया व जहानाबाद से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, लेकिन राजग ने अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है.

 

 

Advertising