Advertising
Home Breaking News Hindi Maharashtra: कोराना संक्रमण के 59,907 नए केस, मुंबई में लगातार दूसरे दिन...
Advertising
<

Maharashtra: कोराना संक्रमण के 59,907 नए केस, मुंबई में लगातार दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा मरीज

87
Maharashtra: कोराना संक्रमण के 59,907 नए केस, मुंबई में लगातार दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा मरीज


मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के सर्वाधिक 59,907 मामले सामने आए हैं. इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 31,73,261 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सरकारी आंकड़े के मुताबिक पिछले एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) से 322 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 56,652 पर पहुंच गया है.  

मुंबई का कोरोना बुलेटिन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को महामारी से संक्रमण के 10,428 नए केस सामने आए. इसी दौरान शहर में 23 और लोगों की मौत हो गई. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बताया कि नए केस मिलने के बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 4,82,760 पहुंच गया है. वहीं मृतक संख्या 11,851 पर पहुंच गई है.

लगातार दूसरे दिन 10,000 से ज्यादा मरीज

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यह लगातार दूसरा दिन था जब मुंबई में संक्रमण के 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. वहीं इस महीने में यह तीसरा मौका था जब नए मरीजों की संख्या 10 हजार के पार चली गई. मंगलवार को मुंबई में कोविड के 10,030 नये केस दर्ज किए गए थे और इस दौरान 31 लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- Mumbai: कोरोना के मद्देनजर तमाम पाबंदियों के बीच 24×7 फूड डिलीवरी की इजाजत

जबकि रविवार को मुंबई में वैश्विक महामारी शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा 11,163 केस सामने आए. BMC के मुताबिक शहर में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो ये संख्या 81,886 है.

कोरोना टेस्टिंग का हाल

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 51,263 कोरोना टेस्ट किए गए. जिसके बाद शहर में कुल 44,05,238 नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है. वहीं महानगरपालिका के मुताबिक, 6,007 मरीजों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिसके बाद कोरोना को मात देखर ठीक होने वालों की संख्या 3,88,011 हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra में पब्लिक प्‍लेस पर थूकने की आदत पर लगाई जाए रोक, बढ़ाया जाए जुर्माना: हाई कोर्ट

Advertising

मुंबई में अब 35 दिनों में दोगुने केस

मुंबई में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर घटकर 80 प्रतिशत हो गई है जबकि संक्रमण की कुल दर बढ़कर 1.91 प्रतिशत हो गई है तथा अब 35 दिन में संक्रमण के मामले दोगुना हो रहे हैं. शहर में 72 कंटेनमेंट जोन हैं जहां की 789 इमारतों को सील किया गया है.

बीएमसी ने दी राहत

वहीं बीएमसी ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कोरोना वायरस के चलते लगाई गई पाबंदियां जारी रहने के दौरान भोजन एवं आवश्यक सामान की आपूर्तियों की ऑनलाइन सेवा प्रदाताओं के माध्यम से हफ्ते के सभी दिन होम डिलिवरी की अनुमति दी. बीएमसी ने वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सड़क किनारे लगने वाले भोजन के ठेलों को पार्सल देने और खाना पैक कराकर ले जाने की इजाजत भी दी है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कोरोना की दवा Remdesivir का दाम निर्धारित, 1100 से 1400 तक ही ले सकते हैं कीमत

LIVE TV

 





Source link

Advertising