Advertising
Home Breaking News Hindi Mamta Banerjee के गढ़ में पहुंचे पीएम मोदी, बोले- उत्तराखंड के लिए...
Advertising
<

Mamta Banerjee के गढ़ में पहुंचे पीएम मोदी, बोले- उत्तराखंड के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है

101
Mamta Banerjee के गढ़ में पहुंचे पीएम मोदी, बोले- उत्तराखंड के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दौरे पर हैं. पीएम ने हल्दिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले उत्तराखंड में हुई त्रासदी का जिक्र करते हुए वहां की जानकारी साझा की. पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि उत्तराखंड के लोगों का हौसला किसी भी तरह की आपदा को मात दे सकता है. उत्तराखंड के लोगों के लिए देश प्रार्थना कर रहा है.

चुनाव के बाद बंगाल में बीजेपी सरकार:PM

पीएम ने कहा, ‘कुछ लोग किसानों के नाम पर अपने स्वार्थ की रोटियां सेक रहे हैं. चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी. बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मीटिंग में बंगाल के किसानों को उनका अधिकार देंगें’

केंद्र सरकार की योजनाओं को रोकती है पश्चिम बंगाल की सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भारत को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश हो रही है. भारत की चाय और योग को भी बदनाम किया जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद पूरा देश एकजुट होकर देश के विरोधियों को जवाब दे रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल की बात करें तो मुख्यमंत्री ममता दीदी तो भारत माता की जय बोलने पर भी नाराज हो जाती हैं. ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी की राज्य सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं में रोड़ा अटका रही है. बंगाल में आयुष्मान योजना को रोका गया. ममता सरकार इस योजना के खिलाफ खड़ी है. 

बंगाल में पुलिस-प्रशासन का राजनीतिकरण

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सहित पूरी दुनिया के दिशा दिखाने वाले महान संतों, वीरों की पावन धरा पश्चिम बंगाल को मैं सर झुकाकर नमन करता हूं. बंगाल की इस महान धरती में सीएम ममता बनर्जी की सरकार ने पुलिस का राजनीतिकरण किया. पीएम ने ये भी कहा कि इन लोगों ने राजनीति का भी अपराधीकरण कर दिया है. इसलिए 10 साल में बंगाल के लोगों को निर्ममता मिली. 

नंदीग्राम में गोली चलाने वालों को पार्टी में क्यों शामिल किया?

पीएम मोदी ने कहा कि देश हर तरह के षड़यंत्र का जवाब दे रहा है. पश्चिम बंगाल के लोगों को केंद्र की योजनाओं से जानबूध कर दूर रखा जाता है. पीएम ने दीदी के गढ़ में गरजते हुए सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘राजनीति में शुचिता की बात करने वाली सीएम ममता बनर्जी ने नंदीग्राम (Nandigram) में गोली चलाने वालों को पार्टी में क्यों शामिल किया?’

Advertising

LIVE TV





Source link

Advertising