Advertising
Home Social Media News ‘5 करोड़ रुपये में पीएम Narendra Modi को मारने के लिए तैयार’,...
Advertising
<

‘5 करोड़ रुपये में पीएम Narendra Modi को मारने के लिए तैयार’, Facebook पोस्ट लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

454
‘5 करोड़ रुपये में पीएम Narendra Modi को मारने के लिए तैयार’, Facebook पोस्ट लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

Puducherry

पुदुचेरी (Puducherry) में एक व्यक्ति ने फेसबुक (Facebook) पर पोस्ट लिखकर ऐलान किया कि यदि कोई उसे 5 करोड़ रुपये दे देगा तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को मार देगा.

पुदुचेरी: पुदुचेरी (Puducherry) में एक व्यक्ति ने फेसबुक (Facebook) पर पोस्ट लिखकर ऐलान किया कि यदि कोई उसे 5 करोड़ रुपये दे देगा तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को मार देगा. यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए 43 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया.

पेशे से रियल एस्टेट कारोबारी है आरोपी

पुदुचेरी (Puducherry) पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सत्यनंदम (Sathyanandam) के रूप में हुई है. वह आर्यनकुप्पम (Aryankuppam) गांव का रहने वाला है और पेशे से एक रियल एस्टेट कारोबारी है. गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद उसे लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

पुलिस के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी सत्यनंदम (Sathyanandam) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (1) और 505 (2) के तहत सार्वजनिक शरारतों के लिए बयान देने और शत्रुता, घृणा को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- सदन में हंगामे से दुखी Naidu ने सांसदों को दी नसीहत, कहा, ‘आपका व्यवहार रोल मॉडल की तरह होना चाहिए’

कार चालक ने दी पुलिस को सूचना

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने फेसबुक (Facebook) पर एक मेसेज पोस्ट किया था. जिसमें लिखा था कि वह प्रधान मंत्री को मारने के लिए तैयार है. यदि कोई उसे 5 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हो जाएगा. एक कार चालक की नजर इस फेसबुक पोस्ट पर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने उस व्यक्ति के फेसबुक खाते का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Source link

Advertising