Advertising
Home महाराष्ट्र महाराष्ट्र: महाअघाड़ी में टूट! कांग्रेस नेता ने Sonia Gandhi को पत्र लिखकर...
Advertising
<

महाराष्ट्र: महाअघाड़ी में टूट! कांग्रेस नेता ने Sonia Gandhi को पत्र लिखकर NCP पर लगाया बड़ा आरोप

376
महाराष्ट्र: महाअघाड़ी में टूट! कांग्रेस नेता ने Sonia Gandhi को पत्र लिखकर NCP पर लगाया बड़ा आरोप

Maharashtra Aghadi: शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को पत्र लिख कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस के खिलाफ साजिश

मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्वबंधु राय ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भेजे पत्र में लिखा है, ‘सरकार में हमारे सहयोगी दल सोची समझी रणनीति बनाकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं. हम इसे रोकने में असफल हो रहे हैं. साथ ही 2019 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों पर कोई काम नहीं किया जा रहा है. पार्टी से पलायन को रोकने के लिए कुछ ठोस कदम आवश्यक हैं.’

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म कब भरा जाएगा?

‘वोट बैंक खिसक रहा’

उन्होंने पत्र में लिखा है कि महाराष्ट्र अघाड़ी सरकार को लगभग एक वर्ष पूरे हो गए हैं, इस दौरान कांग्रेस पार्टी केवल एक सहयोगी के तौर पर ही नजर आ रही है. सरकार चलाने की भूमिका में शिवसेना और एनसीपी ही नजर आ रहे हैं. एनसीपी कांग्रेस पार्टी को दीमक की तरह कमजोर कर रही है. राय ने लिखा है कि शिवसेना और एनसीपी कांग्रेस के वौट बैंक को अपनी तरफ खींचने में सफल हो रहे हैं.

Source link

Advertising