Advertising
Home Breaking News Hindi Kangana Ranaut कर रहीं कड़ी मेहनत, Photos में साफ दिख रहा ‘धाकड़’...
Advertising
<

Kangana Ranaut कर रहीं कड़ी मेहनत, Photos में साफ दिख रहा ‘धाकड़’ अंदाज

294
Kangana Ranaut कर रहीं कड़ी मेहनत, Photos में साफ दिख रहा ‘धाकड़’ अंदाज


नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी अगली फिल्म ‘धाकड़’ (Dhakad) में एक्शन सीन की शूटिंग की तैयारी में जुटी हुई हैं. इसके साथ ही वह फिल्म ‘थलाइवी’ (Thalaivi) की शूटिग में भी व्यस्त हैं. अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपने ट्रेनिंग सेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं.

उन्होंने तस्वीर के साथ ट्वीट में लिखा, ‘मुझे तो मल्टीटास्क पसंद नहीं है, लेकिन अब उस समय में जाने का वक्त आ गया है जब मैं घोड़े की तरह काम करती थी. इसलिए थलाइवी को फिल्माने के साथ ही मैंने ‘धाकड़’ के लिए जेसन एनजी के साथ एक्शन रिहर्सल शुरू कर दी है. साथ ही साथ मैं अपने चार्मिग डायरेक्टर राजनीश घाई को भी देखना चाहती थी.’

‘धाकड़’ फिल्म का निर्देशक रजनीश ‘राजी’ घई (Razneesh ‘Razy’ Ghai) कर रहे हैं. फिलहाल, कंगना इन दिनों पूरी तरह व्यस्त हैं. फिल्म ‘धाकड़’ में कंगना एक जासूस की किरदार निभा रही हैं.

बता दें, फिल्म ‘थलाइवी’ में कंगना राजनेता और तमिलनाडु (Tamilnadu) की पूर्व सीएम जयललिता (Jayalalitha) के किरदार में नजर आएंगी. कंगना ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है. उन्होंने फिल्म के लिए अपना वजन भी काफी बढ़ाया था, जिसे बाद में उन्हें कड़ी मेहनत कर घटाना पड़ा.

कुछ ही दिनों पहले कंगना ने उदयपुर में अपने भाई की शादी की है. उन्होंने अपने सोशल मीडियां हैंडल पर शादी की हर जानकारी दी थी. कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से अपनी बात रखती हैं. 

ये भी पढ़ें: Manoj Bajpayee ने अपने फैन्स को किया सावधान, कहा- न करें इस FAKE अकाउंट को फॉलो





Source link

Advertising
Advertising