नई दिल्ली: पॉपुलर सीरियल बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अविका गौर ने अपनी निजि जिंदगी से जुड़ी बातें लोगों से शेयर की हैं. उन्होंने लव लाइफ और अपने बॉयफ्रेंड का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी फैन्स को दी है. अविका के फैन्स इस बात से काफी खुश हैं.
अविका रोडीज कंटेस्टेंट रहे मिलिंद चांदवानी को डेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने मिलिंद के लिए अपने प्यार को कुबूल कर लिया है. उन्होंने काफी लंबा पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी और मिलिंद की दो रोमांटिक फोटो शेयर की हैं. दोनों फोटोज में बीच पर वॉक करते नजर आ रहे हैं.
अविका ने पोस्ट में लिखा, ‘मेरी प्रार्थनाओं का जवाब मिल गया है. मुझे मेरी जिंदगी का प्यार मिल गया है. ये दयालु इंसान मेरा है और मैं सदा के लिए उसकी हूं. हम सभी एक ऐसा पार्टनर चाहते हैं जो हमें समझे, विश्वास करे, इंस्पायर करे और केयर करे, लेकिन हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि ऐसा पार्टनर मिलना मुश्किल है. इसलिए ये मुझे सपने जैसा लगता है, लेकिन ये सच है. काफी सच. मैं आप सभी के लिए दुआ करूंगी. मैं चाहती हूं आप भी वैसा ही फील करें जैसा मैं आज कर रही हूं.’
अविका अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘नहीं-नहीं, मैं शादी नहीं कर रही हूं. ऐसा कुछ जल्द नहीं होने वाला है, लेकिन लोग क्या कहेंगे वाले विचार तो अब आ चुके हैं. इसलिए इस प्यार के बारे में खुलेआम बताना चाहती थी. मैं प्यार को एहसास कर काफी खुश हूं. आज मैं गर्व के साथ कह सकती हूं कि ये इडियट इंसान मेरे दिल को खुश करता है.’
अविका काफी खुश हैं और वे मिलिंद के साथ अच्छा वक्त गुजार रही हैं. मिलिंद को अपने साथी के तौर पर चुन कर वे अच्छा महसूस कर रही हैं.
बता दें कि 12 साल की उम्र में अविका ने ‘बालिका वधू’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी. अविका ने ‘बालिका वधू’ शो में तीन साल तक काम किया था. इसके बाद वे ‘सीरियल ससुराल सिमर’ का में नजर आई थीं.
ये भी पढ़ें: KBC 12: सीजन की पहली करोड़पति बनीं नाजिया नसीम का कुछ यूं आया रिएक्शन








