Advertising
Home Breaking News Hindi ड्रग केस में नाम आने के बाद एक्ट्रेस Sapna Pabbi ने देश...
Advertising
<

ड्रग केस में नाम आने के बाद एक्ट्रेस Sapna Pabbi ने देश छोड़ा? जानिए क्या है सच

495
ड्रग केस में नाम आने के बाद एक्ट्रेस Sapna Pabbi ने देश छोड़ा? जानिए क्या है सच

एक्ट्रेस सपना पब्बी (Sapna Pabbi) ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज किया कि एनसीबी द्वारा तलब किए जाने के बाद उन्होंने देश छोड़ दिया है. एनसीबी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े मादक पदार्थ मामले (Drugs Case) की जांच कर रही है. मॉडल रह चुकी पब्बी ने TV सीरीज ‘24’ और ‘खामोशियां’ तथा ‘ड्राइव’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है.

पब्बी का इंस्टाग्राम पोस्ट
खबरें हैं कि पब्बी का नाम अभिनेता अर्जुन रामपाल की दोस्त गैब्रिएला के भाई एगिसिलाओस से पूछताछ के दौरान सामने आया था. एगिसिलाओस को एनसीबी ने हाल ही में गिरफ्तार किया था. पब्बी ने इंस्टाग्राम में एक बयान में खबरों को खारिज किया और कहा कि वह अपने परिवार से मिलने लंदन गई हैं और संबंधित अधिकारियों को इस बात की जानकारी है.

यह भी पढ़े:चीन की मदद से किस नेता ने कहा की जम्मू कश्मीर में फिर से धारा 370 बहाल होगा?

Source link

Advertising