Advertising
Home Breaking News Hindi अब कंगना के निशाने पर आए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, कही ये बात
Advertising
<

अब कंगना के निशाने पर आए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, कही ये बात

176
अब कंगना के निशाने पर आए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, कही ये बात


मुंबई:  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अब ओटीटी प्लेटाफॉर्म पर निशाना साधते हुए उन्हें अश्लीलता का ठिकाना कहा है. उनका यह बयान नवरात्रि के मौके पर इरॉस नाउ द्वारा किए गए एक पोस्ट के मद्देनजर आया है, जिसमें रणवीर सिंह, सलमान खान और कैटरीना कैफ की तस्वीरों के साथ कुछ मीम्स तैयार किए गए हैं.

इरॉस को टैग करते हुए कंगना अपने सत्यापित ट्विटर अकांउट से लिखती हैं, ‘हमें सिनेमाघरों को समुदायों को फिल्‍म दिखाने योग्‍य बनाए रखने के लिए संरक्षित करना चाहिए. व्यक्तिगत तौर पर देखने के लिए कंटेंट को अश्लील बनाना आसान हो गया है, जबकि इनकी तुलना में दर्शकों को बड़े पैमाने पर आकर्षित करना काफी कठिन हो गया है. ये सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पोर्न हब बनकर रह गए हैं. शर्मनाक.’

दर्शकों को भी ठहराया जिम्‍मेदार 
कंगना ने ऐसे कंटेंट (OTT Content) के लिए दर्शकों को भी जिम्‍मेदार ठहराते हुए एक अन्‍य ट्वीट में लिखा, ‘और यह सिर्फ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की गलती नहीं है, जब आप अकेले बैठकर, कानों में हेडफोन लगाकर कोई कंटेंट देखते हैं, तो आपको तात्कालिक संतुष्टि चाहिए होती है. जबकि फिल्म देखने के लिए पूरे परिवार, बच्चों, आस-पड़ोस के लोगों के साथ जाते हैं. मूल रूप से यह एक सामुदायिक अनुभव है.’ 

उन्‍होंने आगे लिखा, ‘जब हमें पता रहता है कि जो हम देख रहे हैं, उसे कोई और भी देख रहा है तो इससे सर्तकता हो जाते हैं. हम वही बनने की कोशिश करते हैं, जो हम दूसरों की नजरों में खुद को दिखाना चाहते हैं. हम चीजों को लेकर काफी सजग हो जाते हैं. अपने दिमाग, भावनाओं और अपनी अंतरात्मा पर भी लगाम कसना जरूरी है.’

ये भी पढ़ें: #KashmirBlackDay: आज ही के दिन पाकिस्‍तान ने किया था पहला दुस्साहस, भारत ने याद दिला दी थी औकात

कंगना की बातों को लोगों का भरपूर समर्थन मिला है. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी माना कि इन स्ट्रामिंग प्लेटफॉर्म से भारत की संस्कृति और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

सोशल मीडिया पर लोगों को एकजुट देखते हुए इरॉस ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है और गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर एक माफीनामा भी जारी किया है.

Advertising

 





Source link

Advertising