Advertising
Home Breaking News Hindi ‘RRR’ से जूनियर एनटीआर का पहला लुक कल होगा रिलीज, भीम की...
Advertising
<

‘RRR’ से जूनियर एनटीआर का पहला लुक कल होगा रिलीज, भीम की भूमिका में आएंगे नजर

220
‘RRR’ से जूनियर एनटीआर का पहला लुक कल होगा रिलीज, भीम की भूमिका में आएंगे नजर


नई दिल्ली: एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) की टीम लॉकडाउन में मिली ढील के बाद से कड़ी मेहनत में कर रही है. इस हफ्ते की शुरुआत में आरआरआर के आधिकारिक हैंडल ने घोषणा की थी कि वे भीम के रूप में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) का पहला लुक रिलीज़ करेंगे. इसी कड़ी में आज उन्होंने एक छोटी सी झलक साझा की है. सामने आए मिनी टीजर से लोगों के बीच एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया है.

‘आरआरआर’ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा करते हुए कहा गया, ‘कल शेर आ रहा है…सभी लोग तैयारी कर लें….’ इसके अलावा गुरुवार को फिल्म का टीजर सामने आने की बात भी ट्वीट में बताई गई है. 

 

मल्टीस्टारर फिल्म है ‘आरआरआर’
फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार अलग-अलग भूमिका निभा रहे हैं. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है.

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ शामिल हैं. फिल्फ भी रिलीज के लिए तैयार बताई जा रही है. ‘आरआरआर’ एक अखिल भारतीय फिल्म है, जिसे डीवीवी दानय्या ने डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान से नाराज हुईं Rubina Dilaik, कही ऐसी बात





Source link

Advertising
Advertising