नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की कार को बांद्रा में एक बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी. हालांकि अभिनेता को चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं. घटना के बाद, अभिनेता कार में हुए नुकसान को देखने नीचे उतरे और कुछ ही मिनट के बाद वहां से चले गए.
फोटोग्राफर विराल भयानी ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम से घटना का वीडियो पोस्ट किया, ‘एक बाइक की बांद्रा में रणवीर सिंह की कार को टक्कर मारने से छोटी सी दुर्घटना हो गई. हमने बाद में उन्हें अन्य बिल्डिंग में प्रवेश करते हुए स्नैप किया.’ भयानी के शेयर किए वीडियो में रणवीर पैपराजी को हाथ हिलाते देखे जा सकते हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही कबीर खान निर्देशित फिल्म ’83’ में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे. इसके अलावा वह यशराज बैनर की फिल्म ‘जयेश भाई जोरदार’ में भी नजर आने वाले हैं.












