Advertising
Home Breaking News Hindi सुशांत की बहन श्वेता ने इस वजह से डीएक्टिवेट किए थे सोशल...
Advertising
<

सुशांत की बहन श्वेता ने इस वजह से डीएक्टिवेट किए थे सोशल मीडिया अकाउंट, किया खुलासा

190
सुशांत की बहन श्वेता ने इस वजह से डीएक्टिवेट किए थे सोशल मीडिया अकाउंट, किया खुलासा


नई दिल्ली: बीते दिन तब सभी को आश्चर्य हुआ जब श्वेता कीर्ति सिंह ने अपना ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था. दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के प्रशंसक यह अनुमान लगाते रहे कि अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Kirti Singh) ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों डिलीट कर दिए हैं. 

हालांकि श्वेता ने दोनों अकाउंट्स को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया था, लेकिन बाद में उन्हें एक्टिव कर दिया गया. दिवंगत अभिनेता की कैलिफोर्निया में रहने वाली बहन ने भी ट्विटर पर सुशांत के प्रशंसकों से माफी मांगते हुए साझा किया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया.

उन्होंने लिखा, ‘माफ करें, मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर लॉग करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे थे, इसलिए उन्हें निष्क्रिय करना पड़ा.’

सुशांत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस ने शुरू में इस मामले की जांच की और कहा कि अभिनेता ने आत्महत्या कर ली है. मामला बाद में सीबीआई को सौंप दिया गया है. जांच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय भी शामिल हैं.

VIDEO

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Advertising

 





Source link

Advertising