Advertising
Home Breaking News Hindi Yo Yo हनी सिंह को मात दे रहा है Anup Jalota का...
Advertising
<

Yo Yo हनी सिंह को मात दे रहा है Anup Jalota का नया Look, एक बार तो आप भी हो जाएंगे हैरान

247
Yo Yo हनी सिंह को मात दे रहा है Anup Jalota का नया Look, एक बार तो आप भी हो जाएंगे हैरान

वैसे तो ‘बिग बॉस’ में आने के बाद से ही अनूप जलोटा (Anup Jalota) और जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) की आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है. दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. लेकिन अब अनूप जलोटा और जसलीन मथारू का ये नया अंदाज देखकर लोग उनकी तुलना बप्पी लहरी और हनी सिंह से कर रहे हैं. इन ताजा तस्वीरों को अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने अपने-अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इन तस्वीरों में दोनों ही किसी रैप स्टार जैसे आउटफिट में नजर आ रहे हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों ने यह जानकारी दी है कि, ये सभी फोटोज उनकी फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ की शूटिंग रेपअप के समय की हैं. आपको याद दिला दें कि बीते साल अनूप जलोटा और जसलीन ने यह ऐलान किया था कि दोनों जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं. यह जोड़ी उस समय अचानक सुर्खियों में आ गई थी जब दोनों ने बतौर प्रेमी-प्रेमिका सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री ली थी.

यह भी पढ़े:लड़कियों के चेहरे पर क्यों आ जाती है दाढ़ी-मूंछ ?

Source link

Advertising