Advertising
Home Breaking News Hindi Payal Ghosh ने लगाई PM Modi से मदद की गुहार, ‘माफिया गैंग’...
Advertising
<

Payal Ghosh ने लगाई PM Modi से मदद की गुहार, ‘माफिया गैंग’ से बताया खतरा

127
Payal Ghosh ने लगाई PM Modi से मदद की गुहार, ‘माफिया गैंग’ से बताया खतरा


नई दिल्ली: अभिनेत्री पायल घोष (Payal Ghosh) ने बीते दिनों उस समय सुर्खियां में छा गई जब उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर यौन शोषण का आरोप लगाया.  तब से अब तक लगातार पायल सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और दूसरी ओर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) से भी उनका विवाद बढ़ता जा रहा है. लेकिन अब पायल घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. 

कौन है माफिया गैंग?
बीती रात पायल घोष ने एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी, पीएमओ और महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को भी टैग किया है. इस ट्वीट में पायल ने लिखा है, ‘ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे सर और रेखा शर्मा मैम और मेरी मौत को सुसाइड या कुछ और बता डालेंगे.’

सुशांत से की तुलना 
बात यहीं नहीं रुकी पायल घोष ने कुछ घंटे के बाद दोबारा एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी, पीएमओ, गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया. दूसरे ट्वीट में पायल ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि वे सुशांत की तरह मेरे मरने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है और मेरी मौत बॉलीवुड के अन्य अभिनेताओं की तरह एक रहस्य बन जाएगी.’

आपको बता दें कि बीते दिनों ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी को साझा करते हुए बताया था कि वह केस जीत गई हैं. उन्होंने फैसले के कॉपी साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘हम जीत गए, सत्यमेव जयते ! मैं बॉम्बे हाईकोर्ट की आभारी हूं. यह फैसला अब सार्वजनिक रिकॉर्ड में है. आसानी से हाई कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है. आपके समर्थन के लिए शुक्रिया. अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को है, जोकि इस फैसले में बताया गया है.’ 

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link

Advertising