Advertising
Home Breaking News Hindi PICS: जानना चाहते हैं क्लासी होना क्या होता है, देखिए Priyanka Chopra...
Advertising
<

PICS: जानना चाहते हैं क्लासी होना क्या होता है, देखिए Priyanka Chopra की ये फोटो

322
PICS: जानना चाहते हैं क्लासी होना क्या होता है, देखिए Priyanka Chopra की ये फोटो


नई दिल्लीः प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) एक अंतरराष्ट्रीय शख्सीयत हैं. लोग उनकी छोटी से छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं. फिर वह चाहे उनके स्टाइल की बात हो या अभिनय की, वह किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. वह एक फैशन आइकन के तौर पर उभरी हैं. वह भारत मे हों या विदेश में, उनका नाम हमेशा से स्टाइलिश हस्तियों में रहा है. वह अपने लुक के साथ प्रयोग करने से कतराती भी नहीं हैं. हमारे पास इसके कई सबूत भी हैं.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं Sapna Chaudhary के पति Veer Sahu, जिनसे उन्हें करनी पड़ी गुपचुप शादी?

आज, हमने प्रियंका के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जहां हमने उनकी कई फोटो निकालीं, जिनमें वह स्टाइलिश शर्ट के साथ पोज देती दिख रही हैं. अभिनेत्री, खासतौर पर लॉकडाउन के समय, कई वर्चुअल ईवेंट और शोज में स्टाइलिश शर्ट पहने नजर आई थीं. 
आइये, देखते हैं इस खूबसूरत अदाकारा की दिलकश तस्वीरें –

1. मिस सनशाइन गर्ल!
इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा जोनास पीले रंग की राल्फ लॉरेन शर्ट पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों को बीच से स्टाइल किया हुआ है और नेचुरल मेकअप और गहरे लाल होंठों में उनकी छवि खिल रही है.

2. बनावटी स्लीव्स वाली एक शर्ट
इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू बोटेगा वेनेटा कटआउट कॉटन-पॉपलिन टॉप में दिख रही हैं. आप यकीन नहीं करेंगे, पर इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है.

pic

Advertising

3. काले और सफेद का दिखा खूबसूरत संगम
2018 में प्रियंका चोपड़ा को काले रंग की फिट जीन्स के साथ एक सफेद सिल्की टॉप पहने देखा गया था. इसे काली बूटियों से जड़ा गया था.

pic

4. हल्के गुलाबी का जादू देखिए
एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए, प्रियंका चोपड़ा को गुलाबी शर्ट पहने देखा गया था, जिस पर कमल की आकृतियां छपी हुई हैं. इसको खूबसूरत लुक देने के लिए इसमें पफ स्लीव्स दी गई हैं.

pic

5. नीले पर नीला!
स्विटजरलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए, प्रियंका चोपड़ा ने गहरे नीले रंग की शर्ट के साथ कॉटन पैरेलल पहन रखी थी.

pic

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

 

 





Source link

Advertising