Advertising
Home Breaking News Hindi Bigg Boss 14: इन मजेदार VIDEOS में देखिए ग्रैंड प्रीमियर की पूरी...
Advertising
<

Bigg Boss 14: इन मजेदार VIDEOS में देखिए ग्रैंड प्रीमियर की पूरी मस्ती

410
Bigg Boss 14: इन मजेदार VIDEOS में देखिए ग्रैंड प्रीमियर की पूरी मस्ती


नई दिल्ली: भारतीय टेलीविजन जगत का सबसे फेमस और कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ का 14वां सीजन दस्तक दे चुका है. लेकिन इतने सालों बाद भी लोगों की उत्सुकता इस शो को लेकर बरकरार है. शनिवार रात ठीक रात 9 बजे ‘बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की ग्रैंड ओपनिंग यानी प्रीमियर शुरू हुआ. शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने थॉर के हथौड़े के साथ शो में एंट्री ली और इसी हथौड़े से साल 2020 पर दमदार वार किया. सलमान खान ने शो की इस साल की चुनौतियों के बारे में बताया. लेकिन इसके साथ-साथ यह भी कहना नहीं भूले  कि इस साल लॉकडाउन ने लोगों को कई सीख दी हैं. इस बार शो के ग्रैंड प्रीमियर में लाइव ऑडियंस की कमी थोड़ी खल रही थी. लेकिन इस ओपनिंग इवेंट की मस्ती में कंटेंस्टेंट्स ने मस्ती का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. आइए एक इन कुछ खास वीडियोज में दिखाते हैं आपको इस ओपनिंग इवेंट की झलकियां…. 

3 अक्टूबर को शुरू हो रहा बिग बॉस करीब तीन महीने तक चलेगा.

 

ज्योतिषी से सलमान ने पूछा शादी का सवाल 
इवेंट के बीच एक एस्ट्रोलॉजर से सलमान खान ने पूछा, ‘आपने मेरी शादी की बात कही थी’? इसके जवाब में उस एस्ट्रोलॉजर ने कहा, ‘वो योग भंग हो गया.’

 

इस बार शो में ‘बिग बॉस-13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, ‘बिग बॉस-7’ की विनर गौहर खान और ‘बिग बॉस-11’ की फर्स्ट रनर अप हिना खान भी शामिल हैं.

 

Advertising

 

 

 

 

 

 

इन तीनों को एक-एक काम दिया गया है, सिद्धार्थ बेड रूम, हिना पर्सनल चीजों और गौहर किचन को कंट्रोल करेंगी.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link

Advertising