एम्स की जांच रिपोर्ट पर सुशांत की बहन Shweta Kirti Singh ने किया ये TWEET

142
एम्स की जांच रिपोर्ट पर सुशांत की बहन Shweta Kirti Singh ने किया ये TWEET


नई दिल्ली: 14 जून 2020 की वो तारीख जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का शव  मुंबई में उनके घर से बरामद हुआ था. आज सुशांत सिंह की मौत को 112 दिन हो चुके हैं. इसी बीच सुशांत सिंह की मौत पर देश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान एम्स की रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में हत्या की बात को खारिज किया गया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन हालातों में मौत हुई है उससे एक्टर की मौत आत्महत्या का मामला साबित होता है. इस रिपोर्ट के आने के बाद सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह (Shweta Kirti Singh) ने एक ट्वीट करके अपना रिएक्शन दिया है. 

श्वेता कीर्ति सिंह (Shweta Kirti Singh) ने ट्वीट में भाई सुशांत की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘हम जीतेंगे’. महज इन दो शब्दों में श्वेता ने यह साबित कर दिया है कि सुशांत के लिए न्याय दिलाने की जंग अभी जारी है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर विश्वास है. लेकिन बाकी यूजर्स में एम्स की रिपोर्ट को लेकर कुछ नाराजगी नजर आ रही है. ट्व‍िटर पर #302ForSSRKillers ट्रेंड कर रहा है.

एम्स की रिपोर्ट में सुसाइड की थ्योरी खारिज
एम्स की रिपोर्ट में सुशांत की हत्या किए जाने की बात खारिज हो गई है. इससे पहले भी 29 सितंबर को सुशांत सिंह के विसरा की जांच रिपोर्ट सामने आई थी. उस रिपोर्ट ने भी सुशांत सिंह को जहर दिए जाने के दावे को खारिज कर गया था. लेकिन ये सवाल अभी भी कायम है कि आखिर सुशांत सिंह को खुदकुशी के लिए किसने उकसाया और ड्रग्स के जाल में किसने फंसाया ?

सुशांत के पिता ने रिया पर लगाया था हत्या का आरोप 
सुशांत सिंह की मौत को लेकर पिछले तीन महीने से जारी अलग-अलग थ्योरी पर अब विराम लग जाएगा. एम्स की रिपोर्ट ने सुशांत की मौत को लेकर फैलाई जा रही तमाम थ्योरी को खारिज कर दिया है. सुशांत की मौत के बाद से लगातार इस बात का अंदेशा जताया जा रहा था कि सुशांत की हत्या की गई है,वो खुदकुशी नहीं कर सकते. आरोप यहां तक लगाए जा रहे थे कि सुशांत को जहर दिया गया था. इस बात की आशंका उस समय और बढ़ गई थी, जब सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर जहर देने का आरोप लगाया था.

विसरा रिपोर्ट में भी नहीं मिला जहर
एम्स की जांच में सुशांत के विसरा में जहर नहीं मिला. सुशांत को ज़हर देने की बात भी ख़ारिज हो गई है. CBI ने 21 अगस्त से सुशांत सिंह की मौत की जांच शुरू की थी. CBI के कहने पर दिल्ली AIIMS ने सुशांत सिंह की मेडिकल रिपोर्ट और विसरा की जांच की. एम्स ने अपनी जांच में जहर और हत्या की थ्योरी को खारिज किया है, ऐसे में CBI को आगे की जांच में इस रिपोर्ट से काफी मदद मिलेगी.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link