Advertising
Home Breaking News Hindi Kangan Ranaut ने यूट्यूबर Sahil Chaudhary की रिहाई की मांग की
Advertising
<

Kangan Ranaut ने यूट्यूबर Sahil Chaudhary की रिहाई की मांग की

509
Kangan Ranaut ने यूट्यूबर Sahil Chaudhary की रिहाई की मांग की

सोशल मीडिया पर जोर-शोर से साहिल चौधरी की रिहाई की मांग हो रही है. उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट की थी.

नई दिल्लीः फरीदाबाद के यूट्यूबर साहिल चौधरी (Sahil Chaudhary) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले को लेकर तमाम लोगों पर निशाना साध रहे थे. यह मुंबई में बैठे कई लोगों को नागवार गुजरी. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. अब सोशल मीडिया पर जोर-शोर से साहिल चौधरी की रिहाई की मांग की जा रही है. इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी साहिल चौधरी के समर्थन में आ गई हैं.

मुंबई पुलिस की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
लोग साहिल चौधरी के समर्थन में खड़े हैं और उनकी गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन बता रहे हैं. कंगना ने निर्देशक अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग करते हुए साहिल की तत्काल रिहाई की मांग की है और मामले में महाराष्ट्र सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं.
एक ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ‘क्या यहां गुंडाराज है? क्या कोई दुनिया के सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री और उनकी टीम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है? वे हमारा क्या कर लेंगे? क्या हमारा घर तोड़ेंगे और मारेंगे? क्या इसके लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है?

कंगना ने अनुराग की गिरफ्तारी की मांग की
कंगना ने एक अगले ट्वीट में अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा, ‘जब महाराष्ट्र सरकार के कामकाज पर सवाल किए गए, तो किसी ने तुरंत साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी. उन्हें तुरंत जेल भेज दिया. सरकार से सवाल करना देश के हर नागरिक का एक लोकतांत्रिक अधिकार है. लेकिन एक पीड़ित अभिनेत्री ने कई दिनों पहले अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. बल्कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है. ये सब क्या है कांग्रेस पार्टी?’

यह भी पढ़े: जानिए भारत का ऐसा अनोखा गांव जहां चलता है अपना कानून?

महिलाओं पर अपमानजनक पोस्ट करने का है आरोप
साहिल उर्फ प्रदीप चौधरी नाम के एक YouTuber को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट की है. पुलिस ने बताया है कि साहिल चौधरी ने फॉलोअर्स को आकर्षित करने के लिए वीडियो अपलोड करने की बात स्वीकार की है. साहिल की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने वीडियो हटा दिया है और जांच के लिए उसके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है.

Source link

Advertising