मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

इंडोनेशिया में आए भूकंप से 82 लोगों की मौत, जान-माल का हुआ नुकसान

इंडोनेशिया के लोमबोक में आए भूकंप से अब तक कम से कम 82 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

इंडोनेशिया में आए भूकंप से 82 लोगों की मौत, जान-माल का हुआ नुकसान
इंडोनेशिया के लोमबोक में आए भूकंप से अब तक कम से कम 82 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कईं लोग भूकंप के कारण घायल भी हुए है जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इलाके में इमारतों को भारी नुकसान पहुँचा हैं। भूकंप के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई हैं. asia at least 82 dead in indonesia earthquake 2 भूकंप की तीव्रता 7 दर्ज की गई। इस भूकंप की तीव्रता 7 के आसपास थी इसका केंद्र लोमबोक के उत्तरी क्षेत्र से ज़मीन के नीचे 10 किलोमीटर नीचे था। सप्ताह भार पहले आए भूकंप में 12 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई थी। बचाव और राहत क्रार्य का काम चल रहा है भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी की जान-माल का भारी नुकसान हुआ हैं। अधिकारियों नें कहा की भूकंप के बाद जारी की गई सुनामी की चेतावनी रद्रद कर दी गई हैं। asia at least 82 dead in indonesia earthquake 1 अधिकारियों ने कहा की नवीनतम भूकंप में एक संक्षिप्त सुनामी चेतावनी जारी की गई थी। इससे बाली के दनपासार में भी इमारतों को क्षति पहुंची। इन इमारतों में एक डिपार्टमेंटल स्टोर और हवाई अड्डे टर्मिनल की इमारत शामिल है। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजंसी के अधिकारी डी कर्नावती ने कहा कि सुनामी की चेतावनी तब वापस ले ली गई जब सुनामी की लहरें तीन गांवों में मात्र 15 सेंटीमीटर ऊंची दर्ज की गई। स्थानिया प्रशासन ने बताया की भूकंप आने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों नें कहा की हादसे में शिकार हुई क्षतिग्रस्त इमारतों में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →