शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

गर्मी का कहर जारी, बिहार में लू ने छीनी 61 लोगों की जान

देश के बिहार राज्य में जहां एक तरफ़ चमकी बुखार मासूम बच्चों को असमय मौत के मुंह धकेल रहा है वहीं, दूसरी तरफ़ लू ने भी इस रेस में पीछे नहीं है।

गर्मी का कहर जारी, बिहार में लू ने छीनी 61 लोगों की जान

देश के बिहार राज्य में जहां एक तरफ़ चमकी बुखार मासूम बच्चों को असमय मौत के मुंह धकेल रहा है वहीं, दूसरी तरफ़ लू ने भी इस रेस में पीछे नहीं है। बिहार में लू कारण अबतक 61 की मौत हो चुकी है और गर्म हवा व लू के कहर ढाने से लोगों का जीना मुश्किल जीना हो गया है। बिहार के अलावा, देश के दूसरे हिस्से भी लू की चपेट में है।

विज्ञापन

दरअसल, बिहार में लू के कारण हुई मौतों की जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन विभाग प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि प्रदेश में लू लगने के कारण अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें औरंगाबाद ज़िले में 30, गया में 20 और नवादा में 11 लोगों की मौत हो गई है। आगे उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

High temperature 1

तपती गर्मी और लू के कहर पूरे भारत में लगातार बना हुआ है। यहां, बिहार की राजधानी पटना में मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसने 2009 के तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं पटना शहर में शानिवार को न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। भीषण गर्मी को देखते हुए 19 जून तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश ज़िलाधिकारी कुमार रवि ने शनिवार को दिया।

विषयबिहार
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →