मंगलवार, 7 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई ये हैवानियत

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक बच्ची के रेपिस्ट को सीधे गोली मार कर घायल कर दिया है.

6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई ये हैवानियत

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक बच्ची के रेपिस्ट को सीधे गोली मार कर घायल कर दिया है. मामला उत्तर प्रदेश के रामपूर जिले का है जहां पर बीते शनिवार को पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में अपराधी को गोली लग गई. दोनों पक्षों के बीच खूब गोलीबारी हुई जिसके बाद अपराधी बुरी तरह से घायल हो गया.

विज्ञापन


इस अपराधी की पहचान नाजिल के नाम से हुई है. नाजिल पर 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर हत्या करने का आरोप है. बता दे कि बच्ची 6 मई को अचानक ही अपने घर से गायब हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी. वहीं बीते शनिवार को पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया है.

imgpsh fullsize anim 39 3


मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने अचानक बीते शनिवार नाजिल को घेर लिया. जिसके बाद पुलिस और नाजिल के बीच हुई गोलीबारी में उसे 3 गोलियां लगी. फिलहाल घायल नाजिल को बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी ह्त्या करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में पुलिस ने सेक्स रैकेट चला रहे गिरोह को किया गिरफ्तार


गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से अपराधियों के ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए जा रहे हैं.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →