गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बंद होने जा रहे हैं टीवी के ये 4 बड़े सीरियल,ये है वजह

छोटे पर्दे में वैसे तो कई ऐसे शो है, जो बन्द होते है और बाद में उन्हीं कहानी में कुछ ट्विस्ट लाकर फिर से दिखाया जाता है.

बंद होने जा रहे हैं टीवी के ये 4 बड़े सीरियल,ये है वजह

छोटे पर्दे में वैसे तो कई ऐसे शो है, जो बन्द होते है और बाद में उन्हीं कहानी में कुछ ट्विस्ट लाकर फिर से दिखाया जाता है. या यू कहे कि उनकी जगह नये शो को दिखाया जाता है. टीवी में पिछले दिनों कई ऐसे सारे बड़े शो बंद हुए हैं. अब इनमें 4 शोज और जुड़ने जा रहे हैं. इनमें उड़ान, केसरी नंदन, इश्क में मरजावां और विष या अमृत: सितारा शामिल हैं. सभी शो के बंद होने की एक ही वजह है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : किशोर कुमार की पहली पत्नी के निधन पर ममता बनर्जी ने किया ट्वीट


आईए जानते है इन शो के बन्द होने की खास वजह

imgpsh fullsize anim 13

उड़ान कलर्स का पॉपुलर शो है. शुरुआत में लोगों ने उड़ान को भरपूर प्यार दिया था. लेकिन अब गिरती टीआरपी की वजह से इसे बंद किए जाने की रिपोर्ट है. शो में लाया गया जनरेशन गैप दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है. खबरों की मानें तो उड़ान 21 जून को ऑफएयर हो जाएगा.

imgpsh fullsize anim 16


कलर्स का एक और शो इश्क में मरजावां के भी बंद होने की चर्चा चल रही है. खबरों के अनुसार, अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा का शो 28 जून को ऑफएयर हो जाएगा. सस्पेंस और थ्रिलर से भरा ये सीरियल टीआरपी में खास कमाल नहीं दिखा रहा है. इसलिए इसे बंद करने का फैसला लिया जा रहा है. बता दे कि इस शो की जगह अब छोटी सरदारनी रिलीज होने जा रहा है.

imgpsh fullsize anim 14


कुछ समय पहले ऑनएयर हुए शो केसरी नंदन पर भी गाज गिरने वाली है. खबरों के मुताबिक केसरी नंदन का आखिरी एपिसोड 12 जून को टेलीकास्ट होगा. इस शो को बड़े ही जोरों शोरों से लॉन्च किया गया था, लेकिन कम टीआरपी की वजह से सोशल ड्रामा बेस्ड शो को बंद करने की तैयारी है.

imgpsh fullsize anim 17


अदा खान स्टारर सीरियल विष या अमृत: सितारा भी ऑफएयर होने वाला है. ये शो कलर्स पर आता है. अदा खान के शो की जगह एक शो शुरू किया जाएगा, जिस शो का नाम विष होगा. अपकमिंग शो विष का प्रोमो रिलीज किया जा चुका है. ये शो 10 जून से टेलीकास्ट होगा.

imgpsh fullsize anim 15


पिछले दिनों कलर्स का सुपरहिट शो नागिन 3 बंद हुआ है. शो के तीसरे सीजन को भी दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया. अब नागिन 3 की जगह कवच 2 टेलीकास्ट किया जाएगा. उधर, टीवी पर कई नए शो भी दस्तक देने वाले हैं.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →