4 रुपए किलो कम हुए शक्कर के दाम, हर जगह मिलेगा लाभ, देखें रेट लिस्ट | Sugar prices reduced by Rs 4 per kg, get benefit like this | Patrika News

92
4 रुपए किलो कम हुए शक्कर के दाम, हर जगह मिलेगा लाभ, देखें रेट लिस्ट | Sugar prices reduced by Rs 4 per kg, get benefit like this | Patrika News

4 रुपए किलो कम हुए शक्कर के दाम, हर जगह मिलेगा लाभ, देखें रेट लिस्ट | Sugar prices reduced by Rs 4 per kg, get benefit like this | Patrika News

दरअसल बाजार में आप किसी भी किराना दुकान पर जाएं, तो वहां आपको 40 रुपए किलो से कम में शक्कर नहीं मिलेगी, जबकि वही शक्कर हम आपको 4 रुपए किलो कम में दिलाएंगे, जानिये कैसे……

आपको बतादें कि इंदौर के थोक बाजार में शक्कर के दाम 3570 और 3590 है, यानी ये शक्कर के एक क्ंिवलट के दाम है, चूंकि आप किराना दुकानों पर एक दो या पांच किलो शक्कर लेने जाते हैं, इस कारण वह आपको 40 रुपए या उससे भी अधिक दाम पर मिलती है, लेकिन वही शक्कर आप एक साथ 50 किलो लेकर आएं, तो वह आपको किसी भी किराना की थोक दुकान पर महज 35 रुपए 70 पैसे में मिल जाएगी, इस प्रकार आपको करीब 4 रुपए से अधिक का प्रति किलो के मान से फायदा होगा। अगर किराना दुकानदार एक साथ एक कट्टा जो कि 50 किलो का आता है, उस पर 10-20 रुपए कमाकर भी आपको देगा तो वह 3600 रुपए में दे देगा, चूंकि शक्कर ऐसी चीज है, जो हर घर में प्रतिमाह 5 से 10 किलो आसानी से लग जाती है, इस कारण अगर आप 50 किलो का कट्टा लेते हैं, तो वह काफी सस्ती भी पड़ेगी और आपको भी चार पांच माह शक्कर लाने की टेंशन नहीं रहेगी।

आईये जानते हैं किराना सहित अन्य चीजों के दाम

लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1650 से 1660, मुंबई मूंगफली तेल 1650, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1200 से 1210, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1170 से 1175, मुंबई सोया रिफाइंड 1225, मुंबई पाम तेल 1185, इंदौर पाम 1265, राजकोट तेलिया 2580, गुजरात लूज 1650, कपास्या तेल इंदौर 1385 रुपए।

तिलहन : सरसों 6200 से 6300, रायड़ा 5800 से 6000, टोली 4100 से 4150, सोयाबीन 5700 से 5960 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 49300 से 51000 रुपए टन। प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 6200, महाकाली 6050, प्रेस्टीज 6000, लक्ष्मी 6050, कास्ता 6050, सांवरिया 6000, रुचि 6025, धानुका 6150, एमएस नीमच 5900, प्रकाश 6050, सिवनी 6100 व एवी 6050 रुपए।

कपास्या खली : (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2200, देवास 2200, उज्जैन 2200, खंडवा 2175, बुरहानपुर 2175, अकोला 3100 रुपए। दलहन : चना 4950, विशाल 4600 से 4900, मसूर 6925 से 6950, तुअर सफेद नई 7100 से 7200, कर्नाटक 7300 से 7500, निमाड़ी 6000 से 6800, मूंग 6300 से 6550, एवरेज 5400 से 5900, उड़द 6800 से 7300, मीडियम 5500 से 6700, नया गर्मी का उड़द 6800 से 7100 रुपए क्विंटल।

दालें : चना दाल 6100 से 6200, मीडियम 6300 से 6400, बोल्ड 6500 से 6600, मसूर दाल मीडियम 8000 से 8100, बोल्ड 8200 से 8300, तुअर दाल सवा नंबर 8900 से 9000, फूल 9100 से 9200, बेस्ट तुअर दाल 9300 से 9500, नई बेस्ट 9800 से 10500, मूंग दाल मीडियम 8400 से 8500, बोल्ड 8600 से 8700, मूंग मोगर 8900 से 9000, बोल्ड 9100 से 9200, उड़द दाल मीडियम 9100 से 9200, बोल्ड 9300 से 9400, उड़द मोगर 9700 से 9800, बोल्ड 9900 से 10000 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव : काबली चना (40-42) 11300, (42-44) 11100, (44-46) 10900, (58-60) 9600 रुपए। चावल : बासमती (921) 10000 से 11000, तिबार 8000 से 8500, दुबार 7000 से 7500, मिनी दुबार 6500 से 7000, बासमती सेला 6500 से 9000, मोगरा 3500 से 6000, दुबराज 3500 से 4000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2500 से 2650, हंसा सेला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2350 से 2450, पोहा 3700 से 4100 रुपए क्विंटल बिका।

किराना : शक्कर एस 3570 से 3590, शक्कर एम सुपर 3625 से 3650, एम शक्कर 3750 से 3775, गुड़ भेली 3320, कटोरा 3525, लड्ड़ू 3620, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 250 से 275, छोटा 160 से 165, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 6560, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 6620, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 6820, सच्चासाबु खीरदाना 500 ग्राम 6690, सच्चासाबु फूलदाना 500 ग्राम 6750, सच्चासाबु चनीदाना 500 ग्राम 6620, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 6560, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 6070 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 175 से 205, खोपरा बूरा 2000 से 3200 रुपए।

मसाले : कालीमिर्च 530 से 535, मिनिमटर 545 से 550, मटरदाना 565 से 590, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 235 से 240, ऊंझा 247 से 252, मीडियम 258 से 265, बेस्ट 275 से 290, सौंफ मोटी 120 से 135, मीडियम 140 से 155, बेस्ट 180 से 200, बारीक 190 से 210, लौंग चालू 675 से 680, बेस्ट 690 से 725, दालचीनी 285 से 295, जायफल 750 से 850, जावत्री 2000 से 2100, बड़ी इलायची 725 से 775, बेस्ट 800 से 900, पत्थरफूल 340 से 380, बेस्ट 550, बाद्यान फूल 690 से 780, शाहजीरा खर 310 से 320, ग्रीन 440 से 455, तेजपान 85 से 90, तरबूज मगज 290 से 300, नागकेसर 625 से 660, सौंठ 165 से 280, खसखस चालू 625 से 655, बेस्ट 875 से 975, एक्सट्रा बेस्ट 1050 से 1250, धोली मूसली 850 से 925, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 825 से 875, मीडियम 950 से 1050, बेस्ट 1125 से 1375, एक्सट्रा बेस्ट 1650 से 1800, पानबार 1600 रुपए।

सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 790 से 830, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 675 से 690, काजू एस डब्ल्यू 300- 660 से 675, एसएस डब्ल्यू 660, काजू जेएच 700 से 725, टुकड़ी 670 से 690, बादाम इंडिपेंडेट 580 से 600, अमरीकन 650 से 665, बेस्ट 675, मोटा दाना 750 से 800, टांच 500 से 525, खारक 110 से 125, मीडियम 130 से 145, बेस्ट 155 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 220 से 290, किशमिश कंधारी 330 से 400, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 210, बेस्ट 250, चारोली 900 से 1050, बेस्ट 1150 से 1175, मुनक्का 450 से 550, बेस्ट 600, एक्सट्रा बेस्ट 825, अंजीर 650 से 825, बेस्ट 950 से 1100, मखाना 625 से 650, बेस्ट 675 से 825, पिस्ता मोटा 1675 से 1725, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।

पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1700 से 1750, 160 भरती 1950 से 2000, 200 भरती 2300 से 2350, 250 भरती 2250 से 2300, देशी कपूर 960 से 975, पूजा बादाम 70 से 75, बेस्ट 155 से 165, पूजा सुपारी 460 से 480, अरीठा 125, केसर 145 से 150, बेस्ट 163.50, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।

आटा-मैदा : आटा चक्की 1310, रवा कट्टे में 1410, मैदा 1350, चना बेसन 3325 रुपए प्रति 50 किलो बोरी (क्वा.)।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News