बुधवार, 23 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हरियाणा में 34 साल के युवक ने इंसानियत को किया शर्मसार

हरियाणा के गुरूग्राम में इंसानियत को शर्मसार कर देने की एक घटना सामने आई है. जहां पर 4 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है.

हरियाणा में 34 साल के युवक ने इंसानियत को किया शर्मसार

हरियाणा के गुरूग्राम में इंसानियत को शर्मसार कर देने की एक घटना सामने आई है. जहां पर 4 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है. जिस हैवान ने इस मामले को अंजाम दिया है. उसकी उम्र 34 साल की है. हालांकि पुलिस ने आरोपी को पीड़िता के परिजनों के शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गाया है.

विज्ञापन

पुलिस ने कहा है कि रविवार देर शाम मासूम अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी. उसी समय आरोपी मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और अपने पास बुला लिया. जिसके बाद आरोपी उसे पास में बन रही बिल्डिंग के बेसमेंट में ले गया. जहां पर उसने उस बच्ची के साथ बलात्कार कर उसे वहीं छोडकर फरार हो गया.

imgpsh fullsize anim 4 8

दूसरी और पीड़िता के परिजन अपनी बेटी की तलाश कर रहें थे. तभी उसके साथ खेल रही और लड़कियों से उस बच्ची के बारें में पुछा, तो उन लड़कियों ने कहा कि उसे अंकल पास में बन रहें बिल्डिंग के बेसमेंट में लेकर गए है. तभी उसकी मां वहां गई उसने देखा की उसकी बेटी बूरी हालत में थी. जिसके बाद वह उसे तुरंत ही अस्पताल ले गई. अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी शख्स खेलता था हवस भरा खेल, पत्नी वीडियो बनाकर करती थी ऐसा काम

बता दें कि बच्ची अपने परिजनों के साथ गुरुग्राम के बादशाहपुर में रहती है. आरोपी भी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया गया है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →