गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पहली बार Sex के लिए मजबूर की गईं 33 लाख औरतें, चौकाने वालें हैं ये आंकड़े...

समाज में सेक्स एक ऐसा टॉपिक रहा है जिस पर बात करने से पढ़ा लिखा वर्ग भी कतराता रहा है।

पहली बार Sex के लिए मजबूर की गईं 33 लाख औरतें, चौकाने वालें हैं ये आंकड़े...

समाज में सेक्स एक ऐसा टॉपिक रहा है जिस पर बात करने से पढ़ा लिखा वर्ग भी कतराता रहा है। पर हर दिन रिसर्च टीम द्वारा सेक्स को तमाम खबरें प्रकाशित किया जाता रहता हैं। ऐसी ही एक खबर है इस समय अमेरिका से। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं-

विज्ञापन

हाल ही में किए गए एक शोध में पता चला है कि अमेरिका में 33 लाख से अधिक महिलाओं को पहली बार संभोग के लिए मजबूर किया गया था। ये शोध जामा इंटरनल मेडिसिन ने किया।

शोध में कहा गया कि 16 अमेरिकी महिलाओं में से एक को पहली बार संभोग करने के लिए मजबूर किया गया था।

पहली बार Sex के लिए मजबूर की गईं 33 लाख औरतें, चौकाने वालें हैं ये आंकड़े...

हैशटैश मीटू मूवमेंट ने इस बात को उजागर किया कि महिलाओं के साथ कैसे बिना उनकी इच्छा के और मजबूरन यौन अत्याचार किए जा रहे हैं।

हालांकि, हाल के किसी भी अध्ययन ने लड़कियों और महिलाओं के पहले यौनाचार या इसके स्वास्थ्य परिणामों के दौरान जबरन सेक्स के प्रसार का आंकलन नहीं किया है।

13, 310 महिलाओं के नेशनली रिप्रेजेंटेटिव सर्वे डेटा के विश्लेषण में 6.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इस बात को माना की पहली बार संभोग के दौरान उनके साथ जबरदस्ती की गई। यह आंकड़ा 33 लाख महिलाओं के बराबर होता है, जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष के बीच रही।

अमेरिका में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, जबरन संभोग के दौरान अधिकतर महिला की उम्र साढ़े 15 से साढ़े 17 साल के बीच रही।

यह भी पढ़ें: सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए अपने डाइट में शामिल करें ये पांच चीज़ें

अध्ययन में कहा गया है कि पहले स्वैच्छिक संभोग में साथी के 21 की तुलना में हमलावर की औसत आयु 27 रही।

अध्ययन में यह पाया गया कि पहले जबरन यौन संभोग के अनुभव वाली महिलाओं में अवांछित गर्भधारण या गर्भपात की संभावना अधिक होती है. इसके अलावा वहीं अन्य स्त्रीरोग और सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उनमें देखने को मिल सकती हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →