23 जनवरी से शुरू होगा बुंदेलखंड गौरव महोत्सव, झांसी के किले से होगी शुरुआत | Bundelkhand Gaurav Mahotsav start from Jhansi on 23 January | News 4 Social

14

झांसीPublished: Jan 13, 2024 07:16:12 am

23 जनवरी को झांसी के किले से बुंदेलखंड गौरव महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। इसका समापन 18 फरवरी को कालिंजर कोर्ट बांदा में होगा। 16 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में बुंदेलखंड की सभी परंपराएं दिखेंगी।

Tourism and Culture Minister Jaiveer Singh giving information about Bundelkhand Gaurav Mahotsav in Lucknow

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव की लखनऊ में जानकारी देते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह।

बुंदेलखंड की भूमि वीरों से भरी है। यहां का इतिहास गौरवशाली है। अब इसकी झलक युवा पीढ़ी को भी देखने को मिलेगी। लखनऊ में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि बुंदेलखंड में उत्तर प्रदेश का ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता है। बुंदेलखंड अपने गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है।