मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

2019: ये है दुनिया के टॉप 10 सबसे सुरक्षित शहर, जानिये दिल्ली और मुंबई की रैंक

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की गुरुवार की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई को सुरक्षित शहरों के सूचकांक (एससीआई) में 45 वें सबसे सुरक्षित शहर का दर्जा दिया गया…

2019: ये है दुनिया के टॉप 10 सबसे सुरक्षित शहर, जानिये दिल्ली और मुंबई की रैंक

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की गुरुवार की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई को सुरक्षित शहरों के सूचकांक (एससीआई) में 45 वें सबसे सुरक्षित शहर का दर्जा दिया गया है, जबकि दिल्ली 52 वें स्थान पर रही।

विज्ञापन

एशिया-पैसिफिक (Apac) क्षेत्र के 6 शहरों ने टॉप-10 सबसे सुरक्षित शहरों में जगह बनायी है। इस लिस्ट में टोक्यो सबसे ऊपर है।

टोक्यो के बाद दूसरे स्थान पर सिंगापुर और ओसाका तीसरे स्थान पर है जबकि सिडनी और मेलबर्न ने भी शीर्ष -10 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में जगह बनाई है।

हालांकि 2017 के बाद से हांगकांग टॉप 10 शहरों की इस सूची से बाहर हो गया है। सियोल और कोपेनहेगन एक साथ आठवें स्थान पर हैं।

सेफ सिटीज़ इंडेक्स (एससीआई) 2019 दुनिया भर के 60 देशों को पाँच महाद्वीपों में रैंक करता है और शहरी सुरक्षा के बहुआयामी स्वरूप को मापता है, जिसमें संकेतक डिजिटल, बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत सुरक्षा के रूप में वर्गीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: सवाल 114- जानिए क्या है Fit India Movement

नीचे दुनिया के शीर्ष दस सबसे सुरक्षित शहरों की सूची दी गयी है:

1-टोक्यो
2- सिंगापुर
3-ओसाका
4-एम्स्टर्डम
5-सिडनी
6-टोरंटो
7-वाशिंगटन डी सी।
8-कोपेनहेगन
9-सियोल
10-मेलबोर्न

60 शहरों की इस सूची में यांगून, कराची और ढाका सबसे नीचे हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →