1974 से भी बड़ी हड़ताल का दावा, रेलवे सेवाओं पर पड़ सकता है बड़ा असर | Claim strike bigger than 1974 may major impact railway services | News 4 Social

8

हड़ताल के लिए 19 मार्च को नोटिस यूनियन 19 मार्च को हड़ताल का नोटिस देगी। हड़ताल के 6 सप्ताह पहले नोटिस दिया जाना अनिवार्य होता है। रेल कर्मियों के साथ राज्य कर्मी भी हड़ताल में शामिल होंगे।

गुप्त मतदान में 98% कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया नवंबर और दिसंबर में हड़ताल को लेकर गुप्त मतदान कराया गया था। इसमें 98% से अधिक रेल कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया था।

1974 से भी बड़ी हड़ताल का दावा रेलकर्मियों का दावा है कि 1 मई से होने वाली हड़ताल 1974 से भी बड़ी होगी। 1974 में बोनस की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों ने 22 दिन की हड़ताल की थी।

लखनऊ से गिरफ्तार हुए थे फर्नांडीस 1974 की हड़ताल के नेता जॉर्ज फर्नांडिस को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद रेलकर्मी नाराज हो गये और कई जगहों पर 2 मई से ही हड़ताल पर चले गए थे।

हड़ताल से रेलवे पर बुरा असर पड़ने की संभावना यदि रेलवे कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं, तो रेलवे पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है। ट्रेनों का संचालन बाधित हो सकता है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।