Advertising
Home Top stories 13 अप्रैल को भोपाल आएंगे गृहमंत्री अमित शाह: वीआईपी रोड से...
Advertising
<

13 अप्रैल को भोपाल आएंगे गृहमंत्री अमित शाह: वीआईपी रोड से रोशनपुरा तक ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित, कई सड़कों पर लागू होगा डायवर्शन – Bhopal News

24
13 अप्रैल को भोपाल आएंगे गृहमंत्री अमित शाह:  वीआईपी रोड से रोशनपुरा तक ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित, कई सड़कों पर लागू होगा डायवर्शन – Bhopal News

13 अप्रैल को भोपाल आएंगे गृहमंत्री अमित शाह: वीआईपी रोड से रोशनपुरा तक ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित, कई सड़कों पर लागू होगा डायवर्शन – Bhopal News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल आएंगे। इसके चलते पुराने विमानतल से रविंद्र भवन तक और कार्यक्रम के दौरान शहर की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। रोशनपुरा, लालघाटी, वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक

.

अमित शाह के भोपाल आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था (सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)

यात्री बसों के लिए डायवर्सन:

  • इंदौर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली बसें: हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये बसें हलालपुर बस स्टैंड पर ही समाप्त होंगी।
  • राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की बसें: ये बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा, खजूरी बायपास तिराहा, बैरागढ़ मार्ग से होकर हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी।

मालवाहक, भारी और व्यवसायिक वाहनों के लिए

  • रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा और पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधीपार्क तिराहा तक इन वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • वैकल्पिक मार्ग : भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नील बड़ तिराहा, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा और मुबारकपुर चौराहा होकर आवाजाही संभव होगी।

सामान्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए

Advertising
  • वीआईपी भ्रमण के दौरान आवश्यकतानुसार रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा और गांधीपार्क तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग:

  • बैरागढ़, राजा भोज विमानतल, राजगढ़-ब्यावरा की ओर: भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नील बड़, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा।
  • सीहोर-इंदौर की ओर: भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नील बड़, राती बड़, झागरिया।
  • शहर से सीहोर-इंदौर, राजगढ़-ब्यावरा, राजा भोज एयरपोर्ट की ओर: प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करौंद चौराहा, नई जेल, गांधीनगर तिराहा।

कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था (सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)

मालवाहक, भारी और व्यवसायिक वाहनों के लिए:

  • पॉलिटेक्निक चौराहे से रविंद्र भवन, केएन प्रधान, राजभवन और मछलीघर तिराहा से गांधीपार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

  • पॉलिटेक्निक चौराहा से रोशनपुरा, भारत टॉकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर: दोपहिया और चारपहिया वाहन (जीप/कार) रोशनपुरा चौराहा, कंट्रोल रूम, लिली चौराहा से भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे।
  • मिनी बसें और बड़ी बसें: रोशनपुरा चौराहा से अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से भारत टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising