होली के बाद लौटने वालों से भरे प्लेटफार्म: घंटों पहले लग रही लाइन; एक-एक कर यात्रियों को ट्रेन में बैठा रहे आरपीएफ के जवान – Gorakhpur News h3>
होली के बाद काम पर वापस लौटने वालों की भीड़ है। आरपीएफ जवानों एवं कामर्शियल के कर्मचारियों को लगाकर उन्हें ट्रेनों में बैठाया जा रहा है।
होली बीत चुकी है और अब धीरे-धीरे लोग अपने काम की ओर लौटने लगे हैं। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ हो रही है। ट्रेन की क्षमता से अधिक लोग प्लेटफार्म पर मौजूद रह रहे हैं। पहले दिन अप्रत्याशित भीड़ के बाद रेलवे के आला अधिकारी मौजूद रहकर लोगों
.
आरपीएफ के जवान उन्हें लाइनों में लगवा रहे हैं और क्रम से एक-एक बोगी में उन्हें बेठा रहे हें। बहुत से ऐसे यात्री भी हैं, जिन्हें जगह नहीं मिल पा रही। उन्हें विशेष एवं अन्य ट्रेनों से यात्रा करने की सलाह दी जा रही है। दिल्ली, मुंबई, पंजाब व हरियाणा जाने वाली ट्रेनों में खूब भीड़ है। मंगलवार की शाम को भी प्लेटफार्म नंबर 9 सहित अन्य प्लटफार्म भी ठसाठस भरे नजर आए। भीड़ अनियंत्रित न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से पहले ही इंतजाम किए गए थे। आरपीएफ के जवान व टिकट चेकिंग स्टाफ बैठा रहे ट्रेनों में आरपीएफ के जवान व टिकट चेकिंग स्टाफ यात्रियों को ट्रेनों में बैठा रहा है। प्लेटफार्म के दूसरी छोर पर दो लंबी लाइनें लगवाई गईं। लाइन लग जाने से प्लेटफार्म का ट्रेन की ओर का हिस्सा खाली हो गया। उधर भीड़ न होने से दुर्घटना की आशंका भी कम हो गई। गोरखधाम एक्सप्रेस को समय से प्लेटफार्म पर प्लेस कराया गया। सबसे अधिक मारामारी जनरल कोच में चढ़ने की थी। वहां आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाया। सीट भर जाने से कई छूट गए एक-एक कर सभी जनरल बोगियां भर गईं। बोगी के अंदर भी जवान नजर रख रहे थे। नीचे सीट पर बैठाने के साथ उतने ही लोगों को ऊपर भी बैठाया गया। आरपीएफ के जवानों ने बोगी के भीतर भी लोगों को बैठाया। स्पेशल ट्रेनों मं है जगह जहां नियमित ट्रेनों में जबरदस्त भीड् है, वहीं स्पेशल ट्रेनों में जगह मिल रही है लेकिन लोग नियमित ट्रेनों से जाना ही पसंद कर रहे हैं। स्पेशल ट्रेनों में जगह बची है। – गोरखपुर से 26 मार्च को चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी के AC3 श्रेणी में 80 बर्थ उपलब्ध है। – छपरा से 26 मार्च को चलने वाली 05113 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के AC2 श्रेणी में 25, AC3 श्रेणी में 106 एवं SL में 231 बर्थ उपलब्ध है। – गोरखपुर से 23 मार्च को चलने वाली 05023 गोरखपुर-खातीपुरा विशेष गाड़ी के AC1 श्रेणी में 08, AC2 श्रेणी में 47 एवं AC3 में 398 बर्थ उपलब्ध है। – गोरखपुर से 30 मार्च को चलने वाली 05023 गोरखपुर-खातीपुरा विशेष गाड़ी के AC1 श्रेणी में 17, AC2 श्रेणी में 56 एवं AC3 श्रेणी में 513 बर्थ उपलब्ध है। – छपरा से 28 मार्च को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी के AC इकोनॉमी श्रेणी में 461 बर्थ उपलब्ध है। – गोरखपुर से 20 मार्च को चलने वाली 05057 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के AC3 इकोनॉमी श्रेणी में 415 बर्थ उपलब्ध है। – गोरखपुर से 27 मार्च को चलने वाली 05057 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के AC3 इकोनॉमी श्रेणी में 415 एवं SL में 143 बर्थ उपलब्ध है। – गोरखपुर से 29 मार्च को चलने वाली 05007 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी के AC3 श्रेणी में 133 एवं SL में 205 बर्थ उपलब्ध है। – गोरखपुर से 30 मार्च को चलने वाली 05303 गोरखपुर-महबूबनगर विशेष गाड़ी के AC2 श्रेणी में 26 एवं AC3 इकोनॉमी श्रेणी में 491 बर्थ उपलब्ध हैं।



